3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मित मच्छार: सनी देओल, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया हुए घायल कैप्टन के मुरीद, पोस्ट में की तारीफें

Captain Smit Machchhar: कॉकपिट के अंदर हुए जानलेवा हमले के बाद भी 174 जिंदगियां सुरक्षित बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की पहले सलमान खान ने तारीफ की और अब विक्की कौशल, सनी देओल और तमन्ना भाटिया ने भी उनके लिए खास मैसेज लिखे हैं।
3 min read
Google source verification
Sunny Deol Vicky Kaushal Tamannaah Bhatia pray for captain Smit Machchhar

सनी देओल, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया ने स्मित मच्छार की तारीफ की (Photo Source- Instagram/vickykaushal09/iamsunnydeol/tamannaahspeaks)

Sunny Deol and Vicky Kaushal Post On Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट में हुई घटना सुर्खियों में हैं। जिसके अंदर को-पायलट ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके बावजूद स्मित ने 174 यात्रियों की जिंदगी सुरक्षित बचाई। अब उनकी तारीफ पूरा देश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें राष्ट्रीय हीरो बताने के बाद अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों- विक्की कौशल (Vicky Kaushal), सनी देओल (Sunny Deol) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने सोशल मीडिया पर इस जांबाज पायलट के लिए पोस्ट किया है और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

विक्की कौशल, सनी देओल और तमन्ना भाटिया का भावुक संदेश

बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पेशल पोस्ट शेयर कर कैप्टन स्मित के जज्बे और सूझबूझ को नमन किया। विक्की कौशल ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "ब्रेवहार्ट! कैप्टन स्मित मच्छार।"

सनी देओल ने घायल पायलट की तस्वीर शेयर कर उनके अदम्य साहस की तारीफ की और लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छार- जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आपने गजब की हिम्मत और सूझबूझ दिखाई। आपने एक बहुत बड़ी अनहोनी को टाल दिया और सैकड़ों जानें बचाईं। आपके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं। सैल्यूट!"

तमन्ना भाटिया ने भी एक खास नोट शेयर कर पायलट के काम को सराहा और उन्होंने लिखा, "सोचिए कि आप लहूलुहान हैं, खुद अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं और फिर भी उन 174 जिंदगियों के बारे में सोच रहे हैं जो आप पर निर्भर हैं। कैप्टन स्मित मच्छार, आपके लिए दिल से सम्मान। आपके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।"

सलमान खान के बाद अनिल कपूर ने किया पोस्ट

इससे पहले सलमान खान ने देर रात एक पोस्ट शेयर कर कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, "कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना बेहद खुशी की बात होगी। वेल डन ब्रो!" वहीं, अनिल कपूर ने बताया कि उनका दोस्त जलाल पहले से स्मित मच्छार को जानते हैं।

अभिनेता अनिल कपूर ने किस्सा शेयर करते हुए लिखा, “जब यह हुआ, तो जलाल ने मुझे बताया कि वह स्मित को फ्लाइंग स्कूल के दिनों से जानता है और हमेशा से जानता था कि वह ऐसा इंसान है जिसे वह मुश्किल हालात में अपने साथ रखना चाहेगा। इससे मुझे यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि स्मित में शुरू से ही कितनी हिम्मत रही होगी, कि उसके आस-पास के लोगों ने इसे इतनी जल्दी पहचान लिया।”

पीएम मोदी ने की वीडियो कॉल, पूछा कैप्टन का हाल

पीएम मोदी लगातार कैप्टन स्मित मच्छार के संपर्क में हैं। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती स्मित से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर बात की। कैप्यन ने उस खौफनाक मंजर की आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान जब उन्हें एहसास हुआ कि एयरक्राफ्ट तेजी से नीचे गिर रहा है, तो उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोलने की आखिरी कोशिश की। दरवाजा खुलते ही क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को काबू में किया, जिसके बाद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों की मदद से विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से कैप्टन स्मित की बुद्धिमत्ता और बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें "असली हीरो" कहा, जिनकी तत्परता से सैकड़ों परिवार उजड़ने से बच गए।