3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर के मुरीद हुए सलमान खान, पोस्ट में लिखा- कमाल कर दिया पायलट जी

Salman Khan Praised Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मच्छर की जहां पूरा देश बहादुरी की तारीफ कर रहा है। वहीं, अब सलमान खान ने भी उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 'वेल डन ब्रो' लिखा है।
2 min read
Google source verification
Salman Khan Praised Smit Machchhar after flydubai attack Says well done bro

सलमान खान ने स्मित मच्छर के लिए किया पोस्ट (Photo Source- Twitter/@anshum2025)

Salman Khan Praised Smit Machchhar: 174 से ज्यादा जिंदगियों को सुरक्षित जमीन पर उतारने वाले बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छर (Captain Smit Machchhar) की बहादुरी की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। फ्लाईदुबई (Flydubai) के कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले के बावजूद अद्भुत संयम और साहस का परिचय देने वाले कैप्टन स्मित की तारीफ में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी खुलकर सामने आ गई हैं। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्मित की तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

सलमान खान ने स्मित मच्छर के लिए पोस्ट में क्या लिखा?

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने देर रात अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर कैप्टन स्मित के लिए एक बेहद खास और दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा। सलमान खान ने कैप्टन स्मित की सराहना करते हुए पोस्ट में लिखा, "कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना बेहद खुशी की बात होगी। वेल डन ब्रो!"

सलमान खान ने अपनी इस पोस्ट में #SmitMachchhar हैशटैग का इस्तेमाल किया। सुपरस्टार का यह पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया और उनके फैंस भी कॉकपिट में अदम्य साहस दिखाने वाले कैप्टन की सलामती और बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जावेद अख्तर की मांग: "कैप्टन स्मित को मिले 'महावीर चक्र'"

सलमान खान से ठीक पहले हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने भी एक्स (ट्विटर) पर कैप्टन स्मित मच्छर के जज्बे को नमन किया था। जावेद अख्तर ने कैप्टन को देश का सर्वोच्च वीरता सम्मान देने की वकालत करते हुए लिखा, "हैट्स ऑफ टू स्मित मच्छर! इसमें कोई शक नहीं कि वह 'महावीर चक्र' जैसे देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार के पूरी तरह हकदार हैं।" जावेद अख्तर के इस विचार का देशभर के सोशल मीडिया यूजर्स और आम नागरिकों ने पुरजोर समर्थन किया है।

वहीं, कैप्टन स्मित मच्छर के काम की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की। पीएम मोदी ने मच्छर को "हीरो" बताया और कहा कि उनके काम से लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली है। साथ ही हॉस्पिटल में भर्ती स्मित से पीएम मोदी ने वीडियो कॉल पर भी बात की।

30 सितंबर को आसमान में क्या हुआ था?

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 174 से ज्यादा यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में अचानक को-पायलट ने हिंसक व्यवहार करते हुए कैप्टन स्मित मच्छर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के कारण विमान तेजी से नीचे की तरफ जाने लगा।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावर को काबू में किया। विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों की मदद से फ्लाइट को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। फिलहाल कैप्टन स्मित अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है, वहीं इस खौफनाक घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग