बॉलीवुड

ICU में एडमिट Faraaz Khan की सेहत में हुआ सुधार, इलाज के लिए जमा हुई 14.45 लाख की रकम

अभिनेता Faraaz Khan को लेकर अभिनेत्री Pooja Bhatt ने दी जानकारी इलाज के लिए 14.45 लाख रुपए हुए जमा मदद के लिए अभिनेत्री ने लोगों का किया शुक्रिया अदा अभिनेता Salman Khan ने भरे थे अस्पताल के बिल

2 min read
Actress Pooja Bhatt Gave Information About Actor Faraz Khan Health
Actress Pooja Bhatt Gave Information About Actor Faraz Khan Health

नई दिल्ली। साल 2020 दुनिया के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी अच्छा साबित नहीं होता हुआ दिखाई दिया। कई सेलेब्स ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तो वहीं कई सेलेब्स आर्थिक तंगी से गुजरते हुए दिखाई दिए। इस बीच अभिनेता फराज खान के भी अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने अपने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी भी थी। जिसके बाद मदद के लिए अभिनेता सलमान खान आगे आए थे। वहीं अब पूजा भट्ट ने उनकी तबीयत को लेकर नई जानकारी दी है।

अभिनेता फराज खान बंगलूरू के हॉस्पिटल में एडमिट है। फराज खान की हालत को लेकर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने बताया कि उनके इलाज के लिए 14.45 लाख जमा हो गए हैं। फराज की मदद करने के लिए उन्होंने लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। साथ ही उन्होंने ऐसे ही मदद करने की गुजारिश भी की है। आपको बता दें पूजा ने ही अभनेता के बीमार होने की जानकारी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह काफी बुरे समय से गुज़र रहे हैं। साथी ही धन जुटाने की अपील भी की थी। फराज ने पूजा संग फिल्म 'मेंहदी' में काम किया था।

इस पोस्ट के बाद अभिनेता सलमान खान फराज की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने अभिनेता के अस्पताल के सारे बिल चुकाए। वहीं परिवार ने एक फंड-राइजर वेबसाइट के द्वारा लोगों से मदद करने की अपील की है। लोगों अभिनेता की मदद के लिए उनके लिए धनराशि जुटाने में लगे हुए हैं।

Published on:
23 Oct 2020 02:32 pm