बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस के साथ दिनदहाड़े हुई छेड़खानी, अजनबी ने खुलेआम की ये अश्लील हरकत

Priya Bhapat opens up about Sexual Harassment: आम लड़की से लेकर फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसस तक सेक्सुआल हैरेसमेंट झेल चुकी हैं। अब इसी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी और आप कहेंगे कि आखिर कोई शख्स रोड पर ऐसी हरकत कैसे कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2024, 2:57 PM IST
Priya Bhapat opens up about sexual harassment
Priya Bhapat opens up about sexual harassment

Priya Bhapat opens up about Sexual Harassment: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बड़े लेवल पर हैरेसमेंट झेला है। अब ऐसा ही एक हैरेसमेंट मामला सामने आया है, जो आपका चौंका देगा। ये हादसा मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रिया बापट के साथ हुआ है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने उनके साथ दिनदहाड़े हुए छेड़खानी का चौंकाने वाला खुलासा किया है।


प्रिया बापट ने वीडियो में बताया कि एक अजबनी शख्स ने उनके साथ ऐसी अश्लील हरकत की, जिसका गुस्सा आज तक उनके अंदर है। एक्ट्रेस ने कहा, "एक दिन में शूट से वापस आ रही थीं। मेरे दोनों हाथों में सामान था। और मैं चलते-चलते कान में फोन लगाए अपनी एक दोस्त से बात कर रही थी। अचानक से एक अजनबी शख्स मेरे सामने आया और उसने मेरे स्तनों को पकड़ लिया। इसके बाद वो वहां से तुरंत भाग गया।"

यह भी पढ़ें:
Sexual Harassment Case जीतने के बाद जेनिफर ने शेयर की पहली पोस्ट, कहां- मेरे साथ जो हुआ वो...

प्रिया बापट ने आगे बताया, "मुझे समझ ही नहीं आया कि ये हुआ क्या। मुझे तीन सेकंड ये समझने में लग गए कि आखिर मेरे साथ ये क्या हुआ। जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो शख्स कहीं भी नहीं दिखा। मैं घर आ गई। लेकिन घर पर मेरी मां नहीं थी, सिर्फ पापा थे। मैं सिर्फ रो रही थी और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं उन्हें ये बात कैसे बताऊं। उनके बार-बार पूछने पर जब मैंने उन्हें सारी बातें बताई तो वो बहुत बेचारा महसूस करने लगे। उन्हें खुद के मर्द होने पर बुरा लग रहा था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करें।"

यह भी पढ़ें:
इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने 'रोजा' रखकर 'हिंदू त्योहार' किया सेलिब्रेट, शेयर की तस्वीरें


प्रिया बापट ने आगे कहा कि उस हादसे के बाद से आजतक वो गुस्सा मेरे जहन में है। उन्होंने कहा, "अब अगर मुझे किसी की नजर भी बुरी लगती है तो मैं मेरे दिमाग में रहता है इससे पहले ये आकर मुझे कहीं छुए, मैं इसे पकड़कर खूब मारूं।"

यह भी पढ़ें:
'मजबूती से' या 'मजबूरी में' Kangana Ranaut की पॉलिटिक्स में एंट्री पर बड़ा सवाल, क्या लगातार फ्लॉप फिल्में है वजह?


प्रिया बापट राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' में एक छोटे-से रोल में नजर आईं थीं। इसके अलावा वो कई मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने वेब शो 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' (Web Show City of Dreams on Disney+ Hotstar) में लीड रोल निभाया है। ये शो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Published on: