24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sexual Harassment Case जीतने के बाद जेनिफर ने शेयर की पहली पोस्ट, कहां- मेरे साथ जो हुआ वो…

Asit Modi and Jennifer Mistry: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) में मिसेज सोढ़ी का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने पिछले साल शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दायर किया था। इस मामले में जेनिफर के पक्ष में फैसला आया है, इसके बावजूद वो खुश नहीं हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 27 Mar 2024, 1:43 PM IST

Asit Modi and Jennifer Mistry

Jennifer Mistry and Asit Modi

Asit Modi and Jennifer Mistry: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने पिछले साल शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी, एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और प्रोडक्शन हेड सोहेल रमानी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज किया था। इस मामले में 15 फरवरी को कोर्ट ने जेनिफर के पक्ष में फैसला सुनाया था और असित मोदी को जेनिफर को 25 लाख रुपये बकाया और 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। इसके बावजूद जेनिफर खुश नहीं हैं। आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।


जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "सेक्सुअल हैरेसमेंट केस पर फैसला आए 40 दिन बीत गए हैं। उस वक्त मुझे इस केस पर कुछ भी मीडिया के सामने बोलने पर मना किया गया था। लेकिन में इस फैसले से खुश नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी करके, फिर उन्हें मुआवजा दे देना न्याय नहीं है। मैं कोर्ट के फैसले से खुश नहीं हूं, और मैं मुआवजा का पैसा न लेकर आगे बढ़ रही हूं।"

यह भी पढ़ें:
इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने 'रोजा' रखकर 'हिंदू त्योहार' किया सेलिब्रेट, शेयर की तस्वीरें

जेनिफर ने आगे कहा, "यह साबित हो चुका है कि असित मोदी और उनके साथी हैरेसमेंट केस में गुनहगार है। लेकिन आरोपी एक साल से खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि मेरे लिए ये साल बहुत मुश्किल भरा था। लेकिन मेरी ये जीत दूसरी महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करेगी।"

यह भी पढ़ें:
TV Latest News


बता दें, जेनिफर TMKOC शो का हिस्सा पिछले 15 सालों से थीं। लेकिन सेट पर हैरेसमेंट और बदसलूकी के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। उनका आखिरी एपिसोड 6 मार्च, 2023 को शूट हुआ था।