बॉलीवुड

शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंट हुई एक्ट्रेस राधिका आप्टे, दिखाया बेबी बंप

Actress Radhika Apte Pregnant: राधिका आप्टे ने इवेंट में पहुंचकर हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2024, 9:40 AM IST
Actress Radhika Apte Pregnant
Actress Radhika Apte Pregnant

Actress Radhika Apte Pregnant: अक्षय कुमार की हीरोइन राधिका आप्टे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राधिका शादी के 12 साल बाद मां बनने वाली हैं। जैसे ही राधिका इवेंट में पहुंची हर कोई हैरान हो गया। फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में सुनकर खुशी से झूम उठे। राधिका के बेबी बंप की फोटो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये फोटोज साझा कर सभी को बड़ा सरप्राइज दिया है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर ये खबर इतने समय बाद फैंस को क्यों दी।

राधिका आप्टे बनने वाली हैं मां (Radhika Apte Pregnant)

राधिका आप्टे ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। शादी के 12 साल राधिका के घर ये बड़ी खुशखबरी आई है। राधिका ने इतने समय तक किसी को भी अपनी प्रेग्नेंसी की भनक तक नहीं लगने दी। ऐसा ही राधिका ने अपनी शादी में भी किया था उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की थी। अब उन्होंने लंदन फिल्म फेस्टिवल में पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। ब्लैक ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में राधिका बेहद सुंदर नजर आ रही थी। बॉडीकॉन ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ-साफ दिखाई दे रहा था। फैंस उनकी प्रेग्नेंसी पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, इसी बीच राधिका ने काफी पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वह केवल अपने काम को लेकर ही सुर्खियों में बने रहना चाहती हैं। फैंस का अब यही कहना है कि यही वजह जो राधिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को छुपाकर रखा।

राधिका आप्टे 12 साल बाद बनेंगी मां

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “राधिका तुम्हें बधाई।” दूसरे ने लिखा, “12 साल बाद मां बनने का सुख तुम्हें मिला है हमेशा खुश रहो।” तीसरे ने लिखा, “राधिका हम तुम्हें बेहद प्यार करते हैं अपनी खुशी में हमें भी शामिल कर लेती।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “राधिका जी बेबी हो जाए तो ये भी उसके 1 साल होने के बाद ही बताएंगी क्या।” राधिका के वर्क फ्रंट पर बात करें तो उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। वो एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं। वह अक्षय कुमार के साथ ‘पैडमैन’, ‘अंधाधुन’, ‘बदलापुर’, ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्मों और कई सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

Updated on:
17 Oct 2024, 9:40 AM IST
Published on: