बॉलीवुड

काला चश्मा पहन Rekha ने मर्सी गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, जमीन पर बैठे नज़र आए रैपर Badshah

गुज़रे जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा ( Rekha ) का हाल ही में एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री रैपर बादशाह ( Rapper Badshah ) के गाने 'मर्सी' ( Mercy ) पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।
2 min read
• •
Oct 31, 2020
Actress Rekha Dance On Rapper Badshah Song Mercy Video Goes Viral
Actress Rekha Dance On Rapper Badshah Song Mercy Video Goes Viral

नई दिल्ली। गुजरे जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री रेखा ( Rekha ) आज भी सैकड़ों लोगों के दिलों को अपनी अदाओं से धड़काती हुई नज़र आती है। 66 साल की रेखा के हुस्न का जादू युवाओं पर भी देखने को मिलता है। यह बात तो सभी जानते हैं कि जितनी खूबसूरत अदाकारा रेखा हैं उतनी ही बेहतरीन वह डांसर भी है। अक्सर सोशल मीडिया पर हमें उनकी कई वीडियोज देखने को मिलती हैं। जिसमें वह अपने डांस से लोगों को दीवाना करती हुई नज़र आती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रेखा की ऐसी ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह मशहूर रैपर बादशाह संग दिखाई दे रही हैं।

बादशाह ( Badshah ) के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'मर्सी' ( Mercy ) पर एक्ट्रेस रेखा अपना जादू बिखेरती हुई नज़र आई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रेखा काला चश्मा पहने बादशाह के गाने पर झूम रही हैं। वह उनके गाने पर अपने हाट मूव्स दिखाती हैं। जिन्हें देख बादशाह भी हैरान हो जाते हैं नीचे बैठकर उनके डांस की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं। कुछ समय बाद स्टेज पर पूरी टीम भी आ जाती है और रेखा को डांस करते हुए उन्हें चीयर करने लगते हैं। रेखा के हॉट मूव्स और अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बतातें चलें कि रेखा गुज़रे जमाने की सुपरस्टार रह है। आज भी इंडसट्री में उनकी खूबसूरती और अदाकारी के सामने अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियां पानी भरती हुई दिखाई देती हैं। वह अपने फिल्मी करियर में लगभग 175 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। जिसमे हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ की फिल्में भी शामिल हैं। अभिनेत्री को अपनी शानदार फिल्मों की लिए पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका है। हाल ही में अभिनेत्री का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव ( Rekha security guard corona positive ) पाया गया था। खैरियत की बात यह थी कि रेखा पूरी तरह से ठीक थीं।

Published on:
31 Oct 2020 05:43 pm
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान