बॉलीवुड

इस कारण से रेखा चाहती थीं कम से कम 12 बच्चे लेकिन..

रेखा आज भले ही अकेली हों लेकिन एक समय में वह बहुत से बच्चे चाहती थीं।
2 min read
Jun 01, 2018
Rekha
Rekha

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा आज भी इंडस्ट्री में स्टाइल आइकन मानी जाती हैं। रेखा आज भले ही अकेली हों लेकिन एक समय में वह बहुत से बच्चे चाहती थीं। एक बार उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें बहुत सारे बच्चे चाहिए। रेखा ने 1984 में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी फैंटसी है कि मेरे बहुत से बच्चे हों, लेकिन मैं आशा करती हूं कि ये सिर्फ फैंटसी बन कर ही न रह जाए।

30 साल की उम्र तक हो जाने चाहिए बच्चे:
रेखा ने कहा था कि उनकी मम्मी कहती थी कि 30 साल की उम्र तक बच्चे हो जाने चाहिए। रेखा को भी उनकी बात सही लगती है। रेखा चाहती थी उनका बच्चा शारीरिक रूप से उनसे बड़ा हो। साथ ही रेखा ने कहा था उनके और उनके बच्चे के बीच कोई कम्यूनिकेशन गैप नहीं होगा। रेखा ने कहा था, मैं बहुत एडवांस हूं और 100 साल आगे की सोचती हूं।'

कम से कम 12 बच्चे:
रेखा ने कहा था कि उन्हें घर की प्राइवेसी बहुत पसंद हैं लेकिन वह चाहती थीं कि उनके घर का खालीपन बच्चों से भर जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कम से कम 12 बच्चे चाहिए।

बिना शादी के नहीं चाहिए थे बच्चे:
रेखा ने 12 बच्चों की ख्वाहिश तो जाहिर की थी लेकिन साथ में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें बिना शादी के बच्चे पैदा नहीं करने। रेखा ने इसके पीछे निजी कारण बताते हुए कहा था,'मैंने अपनी मम्मी को भुगतते हुए देखा है। मैंने उन्हें बिना पापा के बच्चे को पालते हुए देखा है।'

आज के बच्चे बहुत स्वार्थी और डिमांडिग:
रेखा ने कहा था कि आज के बच्चे बहुत स्वार्थी और डिमांडिंग होते हैं। रेखा का कहना था कि आज के बच्चों को डेढ़ महीने में पता होता है कि उनके आस-पास कौन है। आप इन बच्चों को Foolish नहीं बना सकते।

Published on:
01 Jun 2018 08:20 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान