बॉलीवुड

मंदिर के बाहर सारा अली खान से बच्चे ने मांगे पैसे, एक्ट्रेस ने की मदद और जीत लिया लोगों का दिल

सारा अली खान (Sara Ali Khan) की तो बेहद ही कम समय में वो सभी की चहेती बन गई हैं। उनके साधारण व्यक्तित्व के सभी दीवाने हैं। सारा की आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है।
2 min read
sara_ali_khan_helping_poor_guy_.jpeg

नई दिल्‍ली: सैफ अली खान के दोनों बच्चे सारा अली खान (Sara Ali Khan) और तैमूर अली खान में न जाने कौन सा जादू है कि दोनों को ही लोगों का ढेर सारा प्यार मिलता है। बात करें सारा अली खान (Sara Ali Khan) की तो बेहद ही कम समय में वो सभी की चहेती बन गई हैं। उनके साधारण व्यक्तित्व के सभी दीवाने हैं। सारा की आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। एक बार फिर एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में सारा से मंदिर के बाहर एक बच्चा पैसा मांग रहा है, जिसपर एक्ट्रेस ने उसकी मदद की है।

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने वायरल वीडियो में जूहू के मुक्तेश्वर मंदिर के बाहर नजर आ रही हैं। सारा मंदिर के बाहर आकर अपनी कार में बैठती हैं तो एक बच्चा उनसे पैसे मांग रहा होता है। इसपर एक्ट्रेस अपनी कार में से ही किसी से पैसे मांगकर उस शख्स की मदद की। सारा का ये वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। साथ ही लोग सारा की तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में सारा व्हाइट कलर का सफेद सूट पहने नजर आईं। साथ ही वो काफी सिम्पल और सुंदर भी लग रही थीं।

बात करें सारा की फिल्मों की तो वो जल्द ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ 'लव आजकल 2' में नजर आने वाली हैं। दोनों की ये फिल्म सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की लव आजकल' का सीक्वल है। इसके बाद सारा की जोड़ी वरुण धवन के साथ पर्दे पर आने के लिए तैयार है। सारा अली खान जल्द ही वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आएंगी।

View this post on Instagram

💄💋🌹🧲 @tbz1864

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

Updated on:
13 Jan 2020 04:05 pm
Published on:
13 Jan 2020 04:03 pm
Also Read
View All
‘अब रोने वाली कोई बात नहीं’, प्रदर्शनकारियों की पिटाई पर कंगना रनौत का नया बयान, हिन्दू युवा महिलाओं पर भी दिया विवादित बयान

रणवीर सिंह के साथ महिला ने किया फ्लर्ट तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन, बोले- मैं 2 बच्चों का बाप बनने वाला हूं

असम में पिछले 10 दिनों से तबाही; बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान! बनाई ये योजना

“पति की ताकत से डरती थी”, रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का पोस्ट वायरल, फैंस बोले आप स्ट्रॉन्ग हो, हम आपके साथ हैं

1998 ब्लैकबक केस पर बनी ‘काला हिरण’ को मिला कोर्ट से बड़ा झटका, जानिए क्या है फिल्म और सलमान खान से जुड़ा विवाद