बॉलीवुड

‘जिस्मफरोशी का दर्द नहीं, एक्ट्रेसेस का बदन दिखाया जा रहा है,’ स्मिता पाटिल का पुराना वीडियो वायरल

दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल फिल्मों में एक्ट्रेसेस के गलत और अश्लील चित्रण पर हमेशा आवाज उठाती थीं। हाल ही उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह महिलाओं के गलत चित्रण पर आपत्ति जताती दिख रही हैं। साथ ही इस वीडियो में वह कहती हैं कि जिस्मफरोशी के मुद्दे पर बनी अधिकतर फिल्मों में इसके पीछे छिपे दर्द की जगह महिलाओं का बदन दिखाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 2:43 PM IST
smita_patil.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का निधन महज 31 साल की आयु में हो गया था। हालांकि फिल्मों में अपने छोटे से करियर में एक्ट्रेस ने वह मुकाम हासिल किया कि आज भी उन्हें याद किया जाता है। न केवल फिल्मों के मामले में, बल्कि स्मिता पाटिल सिनेमा और समाज से जुड़े मुद्दों पर निडर होकर आवाज उठाती थीं। इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमेंं वह फिल्मों में महिलाओं को पतिव्रता, सती और बदन दिखाने वाले किरदार के रूप में पेश किए जाने पर सवाल उठा रही हैं।

'पतिव्रता, सती, पीड़ित, 'बेवकूफ' या 'चुडैल'
नेशनल चैनल दूरदर्शन के आर्काइव से सामने आया इस दुर्लभ वीडियो में स्मिता पाटिल ने फिल्मों महिलाओं के चित्रण पर आपत्ति जताई। अस्सी के दशक की शुरूआत के इस वीडियो में वह कहती नजर आती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को शुरूआत से ही 'पतिव्रता, सती, हमेशा पीड़ित रहने वाली, 'बेवकूफ' या 'चुडैल' दिखाया जाता है। ऐसा करते समय उनके रोल में कोई गहराई नहीं होती है। साथ ही वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि फिल्मों में जिस्मफरोशी के विषय को दिखाते समय इससे जुड़े दर्द और हार्टब्रेक की जगह, केवल महिलाओं का बदन दिखाया जाता है।

'सभी का टेस्ट बहुत अश्लील हो गया'
गौरतलब है कि फिल्मों में महिलाओं के चित्रण पर स्मिता पाटिल खासी नाराज रहती थीं। उनका कहना था कि इंडस्ट्री में महिलाओं को अश्लील तरीके से और कम कपड़ों में पेश करना सही नहीं है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन के फिल्म 'इंकलाब' के गाने पर भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा,'सभी का टेस्ट बहुत अश्लील हो गया था। 'इंकलाब' में एक गाना स्विमिंग पूल में फिल्माया गया। आप दर्शकों को क्या परोस रहे हैं। मुझे आश्चर्य होता है कि इस पर महिला दर्शक क्या रिएक्ट करेंगी। महिला शरीर के इस अभद्र चित्रण पर वे शर्मसार महसूस करेंगी।' इसी के साथ स्मिता ने साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस पर भी पैसा कमाने के लिए किसी भी तरह के गाने कर लेने का आरोप लगाया था। वे मानती थीं कि एक्ट्रेसेस को अश्लील तरीके से दिखाना भी एक तरह का शोषण है। हालांकि इस बात का अहसास इन एक्ट्रेसेस को तब होता है जब उनके जीवन का आखिरी पड़ाव आ जाता है।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव