28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / प्रतीक बब्बर ने सीने पर बनवाया मां स्मिता पाटिल के नाम का टैटू

प्रतीक बब्बर ने सीने पर बनवाया मां स्मिता पाटिल के नाम का टैटू

दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के एक्टर बेटे प्रतीक बब्बर ने अपनी मां के नाम के टैटू सीने पर गुदवाया है। इसमें स्मिता पाटिल के नाम के साथ उनका जन्म वर्ष देख जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 27 Apr 2021, 9:39 PM IST

prateek_babbar.png

मुुंबई। दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर अपनी मां से खास कनेक्शन रखते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर मां की फोटोज और जानकारी शेयर करते रहते हैं। अब प्रतीक ने अपनी मां से कनेक्शन को और गहरा बनाने के लिए मां के नाम का टैटू सीने पर गुदवा लिया है।


'मेरे दिल पर मेरी का नाम लिखवाया'
प्रतीक बब्बर ने अपने सोशल मीडिया पर हाल ही एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सिर को अपने डॉगी के सिर पर रखा हुआ है। इस फोटो में उनके सीने पर उनकी मां स्मिता पाटिल का नाम इंक करवाया हुआ है। इसमें एक्ट्रेस के नाम के साथ उनके जन्म का वर्ष भी लिखा हुआ है। इसके आगे अनंत का साइन बना हुआ है। फोटो के कैप्शन में प्रतीक ने लिखा,'मेरे दिल पर मेरी का नाम लिखवाया।' इस पोस्ट पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, प्रिया बनर्जी सहित कई सेलेब्स ने हॉर्ट शेप इमोजी कमेंट बॉक्स में साझा की है।

यह भी पढ़ें : B'day Special: मां की मौत का गम और पिता के रुखे व्यवहार की वजह से Prateik Babbar हो गए थे ड्रग्स के आदि

'मेरे दिल पर है मां की सही जगह'
इस स्पेशल टैटू को लेकर पर ईटाम्स ने प्रतीक से बात की। इस बातचीत में प्रतीक ने बताया कि वह हमेशा चाहते थे कि अपनी मां के नाम का टैटू बनवाएं, लेकिन तब इस बारे में निर्णय नहीं कर पाए। अब मुझे लगा कि ये सही समय है। उनको मैंने उसी जगह स्थान दिया है, जहां उन्हें होना चाहिए, मेरे दिल पर। 1955 उनके जन्म का वर्ष है और अब अनंत काल तक वे मेरे साथ रहेंगी।

यह भी पढ़ें : Smita Patil की रहस्यमय मौत का आज तक नहीं खुल पाया है राज, दुल्हन की तरह सजाकर दी थी अंतिम विदाई

'मुझे उनका बेटा होने पर गर्व है'
एक बार जब प्रतीक से उनकी मां को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया था,'हां, मैं अपनी मां की लेगेसी को लेकर उत्तरदायी होने का भाव महसूस करता हूं। लोग इसे बोझ समझते हैं, लेकिन इसे ऐसा नहीं कहूंगा। अगर इसे कंधे पर बोझ की तरह समझा जाता है, तो मैं कहूंगा कि मुझे इस पर गर्व है। मैं अपनी आखिरी सांस तक इसे पूरे गर्व के साथ लेकर चलूंगा। मेरी मां एक करिश्माई महिला थीं, उन्होंने अपने छोटे से जीवन में कई जादुई चीजें कीं। वह हमारे देश की सिनेमा की हैरिटेज का हिस्सा बन गईं। मुझे उनका बेटा होने पर गर्व है।

'बच्चन पांडे' में आएंगे नजर
प्रतीक के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म 'बच्चन पांडे' है जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। उनकी पास मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' भी है। प्रतीक की पिछली फिल्म 'मुंबई सागा' आई थी। इसमें जॉन अब्राहम और ईमरान हाशमी ने लीड भूमिकाएं निभाई हैं।