नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ( Prateik babbar ) धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने पैर जमाते जा रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ प्रतीक कई वेब सीरीज़ में भी नज़र आ चुके हैं। जहां उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। आज इस खूबसूरत अभिनेता का जन्मदिन है। जी हां, प्रतीक 28 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। प्रती बब्बर सुर्खियों में काफी कम रहते हैं, लेकिन उनकी लाइफ की कुछ ऐसी बातें हैं। जो आज भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। चलिए उनके इस खास अवसर पर उनकी जिदंगी से जुड़े कुछ खास बातों के बारें में आपको बताते हैं।