नई दिल्ली। सोशल मीडिया आम से खास तक के लिए काफी घातक होता जा रहा है। सेलेब्स के लिए सोशल मीडिया इन दिनों आशीर्वाद के साथ-साथ अभिशाप भी बनता जा रहा है। आए दिन कोई ना कोई सेलेब ट्रोलिंग का शिकार हो जाता है। जिसे देखते हुए अब हस्तियां भी ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देने लगे हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) को भी ट्रोल होना पड़ा था। जिसका उन्होंने अब जवाब दिया है। बेबो का मानना है कि जो लोग ऑनलाइन बैठकर लोगों को ट्रोल करते हैं। उनके पास कोई काम नहीं होता है।