बॉलीवुड

बच्चे के डायपर से एक्ट्रेस ने बनाया मास्क, सिर और मुंह को किया कवर, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

एक्ट्रेस सनी लियोन ( Sunny Leone ) ने घर पर बनाए मास्क फैंस को पसंद आया सनी का आइडिया
2 min read
sunny.jpg

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) जैसी जानलेवा बीमारी से बचने का लिए जहां लोगों से एक फीट की दूरी पर रहना,खांसते व छींकते वक्त मुंह पर कपड़ा रखना जरूरी है। उतना ही जरूरी मास्क पहना भी है। ताकि संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ना जाए। कोरोनावायरस के समय रातोंरात बाजारों में मास्क की कीमत आसमान छूने लगी थी। जनता के लिए मास्क खरीदना बहेद ही मुश्किल सा हो गया था। लेकिन लॉकडाउन के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स ने वीडियो बनाकर दिखाया कि कैसे घर में रखे कपड़ों से भी हम आसानी से मास्क बना सकते हैं। उनके फैंस को मास्क का आइडिया भी काफी पंसद आया था। लेकिन अब एक्ट्रेस सनी लियोन ( Sunny Leone ) की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आपको उनका बोल्ड अंदाज नहीं बल्कि उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। जिन्हें उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

सनी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है-'जब आपके पास केवल 30 सेकेंड हो मास्क बनाने के लिए तो बस अफना दिमाग इस्तेमाल करें। हम सभी लॉकडाउन जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं। सुरक्षित रहें और और स्मार्ट बने। लव यू ऑल!!!' सनी की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि काले कपड़े को मास्क बनाकर चेहरे पर बांधा हुआ है। वहीं हाथों पर बॉक्सिंग ग्लव्स पहन कर हाथों को सुरक्षित कर रही हैं।

तस्वीर में सनी बड़े ही अनोखे अंदाज में नज़र आ रही है। उन्होंने अपने सिर और चेहरे को बेबी डायपर से ढकाया हुआ है। तीसरी तस्वीर में सनी स्पाइडर मैन की तरह दिखाई दे रही है। जिसमें उन्होंने लाल रंग के पेपर से आंखों का मास्क बनाया है। कोरोनावायरस से खुद को बचाने के लिए और बच्चों को सुरक्षित रखने का एक अच्छा तरीका मच्छरदानी भी है। जहां पर आप बिल्कुल सुरक्षित रह सकते हैं। जैसे सनी लियोन ने बताया है। उनकी आखिरी तस्वीरों में आपको सनी शेर के मास्क पहने दिखाई देगीं। उनके इस सिंपल आइडिया से कई लोग काफी इम्प्रेस हो गए है। वीडियो पर कमेंट कर उनके फैंस उन्हें टैलेंट गर्ल कह रहे हैं।

Published on:
17 Apr 2020 10:32 am