बॉलीवुड

45 साल की हुई एक्ट्रेस Sushmita Sen, 1 नहीं 10 आदमियों के साथ रह चुकी हैं रिलेशनशिप में

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ( Sushmit Sen ) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री जितना अपने करियर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उतना ही वह अपने लिंक अप्स को लेकर भी रहती हैं।

4 min read
Nov 19, 2020
Actress Sushmita Sen Love Affairs

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ( Sushmit Sen Birthday ) अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेत्री जितना अपनी खूबसूरती, आवाज़ और अदाकारी के लिए मशहूर हैं। उतना ही वह अपने रिश्तों को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता 45 की हो गई हैं लेकिन आज भी वह शादीशुदा नहीं हैं। उनका नाम कई बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ा है, लेकिन वह किसी के साथ सात फेरे नहीं ले पाईं। चलिए इस स्पेशल डे पर उनकी जिंदगी में उन 11 लोगों के बारें में जानें जो उनके हमसफर बनते-बनते रह गए।

1. ऋतिक भसीन

सुष्मिता सेन के पार्टनर लिस्ट में सबसे पहला नाम ऋतिक भसीन का आता है। ऋतिक संग सुष्मिता के अफेयर्स की खबरें काफी सामने आई थी। वह मुंबई के एक रेस्टोरेंट के मालिक थे। दोनों का ही रिश्ता 4 साल तक चला था। दोनों को आखिरी बार क्रिकेटर ज़हीर खान और सागरिका घाटगे की शादी में देखा गया था।

2. रणदीप हुड्डा

सुष्मिता और रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda ) के बीच फिल्म कर्मा और होली की शूटिंग से करीबियां बढ़ी। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। बताया जाता है कि ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का एक रिश्ता आज भी कायम है।

3. बंटी सजदेह

इंडस्ट्री में सेलेब्रिटी मेनेजर के तौर पर मशहूर बंटी सजदेह संग भी सुष्मिता रिलेशन में रह चुकी हैं। बताया जाता है कि जब बंटी सुष्मिता संग रिलेशनशिप में थे। तब वह कई और अभिनेत्रियों संग भी रिलेशन में थे। जिसकी वजह से ही एक्ट्रेस ने उनके साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया। बंटी का नाम दिया मिर्जा, बिपाशा बासु और सोनाक्षी सिन्हा संग भी जुड़ चुका है।

4. विक्रम भट्ट

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ( Vikram Bhatt ) के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी है। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि विक्रम भट्ट संग सुष्मिता सेन की सगाई भी हो चुकी है। कहा जाता है कि सुष्मिता के साथ रिलेशन में होने की वजह से विक्रम भट्ट ने अपने फैमिली तक को छोड़ दिया था। जिसका पछतावा उन्हें आज भी होता है।

5. इम्तियाज खत्री

मशहूर बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री ( Imtiaz Khatri ) संग भी सुष्मिता सेन की रिश्तों की खबरें सामने आई थीं। वैसे इस रिश्तें को दोनों ने ही ना ही कभी माना और ना ही कभी नकारा।

6. मुदस्सर अज़ीज़

फिल्म दूल्हा मिल गया की शूटिंग के दौरान सुष्मिता का दिल मुदस्सर अज़ीज ( Mudassar Aziz ) पर आ गया था। यह फिल्म साल 2010 में आई थी। बताया जाता है कि सुष्मिता मुदस्सर के प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि उनके घर पर जाकर रहने लगी थी, लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

7. अनिल अंबानी

मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी ( Anil Ambani ) संग भी अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। बताया जाता है कि एक्ट्रेस टीना संग शादी करने के बाद अनिल सुष्मिता को डेट करने लगे थे। दोनों की काफी करीब आ गए थे। इंडस्ट्री में यह खबरें भी सुनी जाती हैं कि सुष्मिता की बड़ी बेटी रिनी को अनिल की ही बेटी हैं!

8. वसीम अकरम

पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ( Waseem Akram ) संग सुष्मिता का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। अक्सर ही दोनों को साथ में देखा जाता था। खबरें यह भी थीं कि दोनों ही शादी भी करने वाले थे,लेकिन अचानक से ही दोनों अलग हो गए।

9. मानव मेनन

सुष्मिता सेन मानव मेनन ( Manav Manon ) संग तब रिलेशनशिप में आई थीं। जब वह अपनी करियर की शुरुआत कर रही थी। 2011 में दोनों एक-दूसरे के साथ ही स्पॉट हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती थी।

10. रोहमन शॉल

इन दिनों सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल ( Rohman Shawl ) को डेट कर रही हैं, लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने अपने रिलेशन को सबको ही बताया है। वह अब अपने रिश्तें को छुपाती नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया पर भी सुष्मिता रोहमन संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Published on:
19 Nov 2020 04:12 pm
Also Read
View All