
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर हर मुद्दे को लेकर बड़ी ही बेबाकी के साथ अपना पक्ष रखती हैं। जिसकी वजह से अक्सर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। बावजूद इसके वह बिना डरे अपना पक्ष रखती हैं। हाल ही में यूपी के उन्नाव जिले एक चौंका देने वाली घटना सामने आई। जिसने सबको हिलाकर रख दिया। गांव के खेतों में दो नागालिग लड़कियों के शव बरामद मिलने से एक बार से यूपी प्रशासन की सवालों के घेरे में खड़ी हो गई। इस मामले पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है। चलिए आपको बतातें हैं पूरा मामला आखिर है क्या ?
यह घटना यूपी के उन्नाव की हैं। जहां पर खेतों में दो दलित नाबालिग लड़कियों का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि जिन दो लड़कियों की मृत्यु हुई है। उनके साथ एक लड़की और थी। जो कि अभी जिंदा तो लेकिन जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रही हैं। वह अभी अस्पताल में एडमिट है और उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में अभी तक जितनी जांच हुई है। उसमें बताया जा रहा है कि जहर खाने की वजह से उनकी मौत हुई है। अब इसके पीछे की असल वजह क्या है? वह जांच के बाद ही पता चल पाएगी। लेकिन इस घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन सामने आ रहा है।
इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जमकर यूपी सरकार पर अपना गुस्सा उतारती हुईं दिखाईं दीं। स्वरा ने ट्वीट करते हुए कहा कि औरतों के खिलाफ जो अपराध बढ़ रहे हैं। उसकी वजह दोषियों को सजा ना मिलना है। स्वरा ने सरकार के काम पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे हालत तो तब पैदा होते हैं। जब सरकार मंदिर और गाय पर अपना सारा ध्यान लगा देती है। स्वरा का गुस्सा यहां पर भी खत्म नहीं हुआ उन्होंने सरकार के काम और उनकी कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठाए।
स्वरा ने आगे कहा कि अब और क्या होना रह गया है?? उत्तर प्रदेश में अब और क्या होना बाकी रह गया है कि अजय बिष्ट की सरकार से इस्तीफा मांगा जाए...और राष्ट्रपित शासन लागू हो जाए? स्वरा द्वारा किए ट्वीट को लोगों का काफी समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।