बॉलीवुड

दुबई में 24 कैरेट सोने की परत वाली कॉफी एन्जॉय कर रही बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, Photo वायरल

बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस इस समय दुबई में हैं। यहां एक्ट्रेस सोने की परत वाली कॉफी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

less than 1 minute read
May 16, 2024
एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा इस समय दुबई में हैं। वहां से उन्होंने एक फोटो और वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में एक्ट्रेस 24 कैरेट सोने की परत वाली कॉफी का आनंद लेती दिख रही हैं। इसके अलावा वीडियो में एक्ट्रेस गोल्ड प्लेटेड कॉफी पर गोल्ड लीव्स को चम्मच से हटाते हुए दिख रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "सुबह कुछ इस तरह से।"

यह भी पढ़ें: Bollywood Latest News

टिस्का चोपड़ा का वर्कफ्रंट

50 साल की टिस्का चोपड़ा अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2007 में आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' में माया अवस्थी का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 'फिराक', 'किस्सा', 'रहस्य', 'घायल वन्स अगेन', 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस', 'गुड न्यूज', 'जुगजुग जीयो' और 'मर्डर मुबारक' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Published on:
16 May 2024 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर