बॉलीवुड

फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को हमेशा सेक्स ऑब्जेक्ट के तौर पर देखा जाता है: महिका शर्मा

माहिका शर्मा का कहना है कि मनोरंजन उद्योग में अभिनेत्रियों को हमेशा यौन वस्तुओं के रूप में देखा जाता है। महिका ने राज कुंद्रा मामले पर भी अपनी बात कही।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2021, 2:49 PM IST
mahika_sharma_1.jpg
Mahika Sharma

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वक्त से पुरुषों का दबदबा चलता आया है। महिलाओं के लिए आज भी इस इंडस्ट्री को पूरी तरह सुरक्षित नहीं समझा जाता है। हाल ही में मीटू अभियान ने इस बात की पुष्टि भी की है। कई अभिनेत्रियों ने सामने आकर अपने साथ हुए शोषण के बारे में खुलकर बात की और अब राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया है। उनपर कई एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस महिका शर्मा ने बताया कि इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार होता है।

माहिका शर्मा का कहना है कि मनोरंजन उद्योग में अभिनेत्रियों को हमेशा यौन वस्तुओं के रूप में देखा जाता है। एक इंटरव्यू में वह कहती हैं, "मनोरंजन उद्योग में, अभिनेत्रियों को हमेशा यौन वस्तुओं के रूप में देखा जाता है, खासकर जब आप भाई-भतीजावाद उत्पाद नहीं होते हैं। कई लड़कियां या तो कास्टिंग डायरेक्टर या निर्माता की शिकार हो जाती हैं। इसलिए समाज अभिनय को एक अच्छे पेशे के रूप में नहीं देखता है। "यहां लोग सोचते हैं कि हम अभिनेत्रियां हाई प्रोफाइल वेश्याएं हैं। समय के साथ, लोग अपनी मानसिकता नहीं बढ़ाएंगे और हमारे प्रति सम्मान नहीं दिखाएंगे। यह एक दुखद बात है।"

इसके बाद महिका शर्मा ने राज कुंद्रा मामले पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि कई सारे जाने माने लोगों ने मुझसे कहा कि अगर आप किसी को कुछ देते हैं तो आपको भी उसके बदले में कुछ मिलता है। नहीं तो आपको जिंदगी में हमेशा स्ट्रगल करना पड़ता है। मुझे इसी तरह की कई बातों का सामना करना पड़ा है। एक तरफ हम जहां शिल्पा शेट्टी को एक प्रेरणा के रूप में देखते हैं वहीं उनके पति के बारे में ऐसी बातें सुनकर दिल टूटता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो महिका शर्मा अभी तक कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। महिका ने अपने करियर की शुरुआत मोनजाई असामी फिल्म से की थी। साथ ही, वह एफआईआर, चलो दिल्ली, रामायण, तू मेरे अगल बगल है, पुलिस फैक्ट्री, रामायण और मर्दानी जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव