बॉलीवुड

कभी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी यह अभिनेत्री बोली- बॉलीवुड का एक सुंदर पक्ष भी

अदिति ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि एक दिन यह सुलझ जाएगा। कोई भी उद्योग दोष रहित नहीं है। हम भी इंसान हैं, हम भी गलतियां करते हैं, हम में भी कमियां हैं लेकिन निश्चित रूप से हमारी इण्डस्ट्री का एक सुंदर पक्ष भी है।'
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2020, 10:09 AM IST
कभी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी यह अभिनेत्री बोली- बॉलीवुड का एक सुंदर पक्ष भी
कभी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी यह अभिनेत्री बोली- बॉलीवुड का एक सुंदर पक्ष भी

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को लगता है कि बॉलीवुड का एक सुंदर पक्ष भी है। वह कहती हैं कि यह एक समावेशी जगह है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को हुई रहस्यमयी मौत के बाद से बॉलीवुड में इनसाइडर्स-आउटसाइडर्स और भाई-भतीजावाद को लेकर गरमागरम बहस छिड़ी हुई है। इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर फैली विषाक्तता के बीच अदिति खुद को कैसे सकारात्मक रख रही हैं, इस पर अदिति ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि एक दिन यह सुलझ जाएगा। कोई भी उद्योग दोष रहित नहीं है। हम भी इंसान हैं, हम भी गलतियां करते हैं, हम में भी कमियां हैं लेकिन निश्चित रूप से हमारी इण्डस्ट्री का एक सुंदर पक्ष भी है।'

अदिति ने आगे कहा, हम सभी एक साथ हैं, हम वफादार हैं, हम एक साथ खड़े हैं। लोग चाहे कुछ भी कहें हम एक साथ खड़े हैं।' वह कहती है कि भले ही उन्हें बाहरी माना जाता है, लेकिन उन्हें ऐसा कहलाना पसंद नहीं है। अदिति ने कहा,'लोग आउटसाइडर-इनसाइडर की बात करते हैं। लेकिन मैं कह सकती हूं कि यदि मुझे कोई भी समस्या होती है तो ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्हें मैं फोन कर सकती हूं। भले ही मुझे बाहरी व्यक्ति माना जाता है, फिर भी वे मेरी मदद करेंगे। लेकिन मैं खुद को बाहरी व्यक्ति मानना पसंद नहीं करती। मुझे लगता है कि इण्डस्ट्री एक समावेशी स्थान है।' उन्होंने आगे कहा,'हां, इंडस्ट्री में किसी परिवार से संबंधित न होने के कारण हममें से कुछ लोगों के लिए कुछ समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन ऐसा केवल इसी इंडस्ट्री में तो नहीं है। फिर हम क्यों केवल फिल्म इण्डस्ट्री की बात करते हैं? मुझे लगता है कि यदि कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर गौर करने की जरूरत है, तो हमें उन पर ध्यान देना चाहिए, उन्हें बदलने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए।' अदिति को हाल ही में डिजिटल प्लेफॉर्म पर रिलीज हुई तेलुगू फिल्म वी में नानी और सुधीर बाबू के साथ देखा गया। यह फिल्म एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

Updated on:
15 Sep 2020, 10:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज