बॉलीवुड

अदनान सामी ने धर्म मानने को लेकर कही बड़ी बात, सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

सोशल मीडिया पर अदनान सामी के इस विचार का खूब समर्थन किया जा रहा है। उनकी इस सोच के लिए लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
2 min read
Apr 06, 2020
पाकिस्तानी मूल के भारतीय अदनान सामी ने धर्म मानने को लेकर कही बड़ी बात,
पाकिस्तानी मूल के भारतीय अदनान सामी ने धर्म मानने को लेकर कही बड़ी बात,

मुंबई। पाकिस्तानी मूल के भारतीय संगीतकार और गायक अदनान सामी ने मौजूदा दौर में धर्म को लेकर चल रही बहस के बीच दिल छूने वाली बात कही है। अदनान का मानना है कि आपके धर्म और भगवान का मामला आपके आपस का है।

अदनान सामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,'हमारा धर्म (विश्वास) जो हैं, वह हमारे और ईश्वर के बीच है .. हम इसके लिए पृथ्वी पर किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं और न ही हमें दूसरों पर अपना विश्वास थोपने की आवश्यकता है। हालांकि, हम एक-दूसरे के लिए एक-दूसरे के साथी के रूप में हम मनुष्यों के बीच हैं और हम वास्तव में उसी के लिए एक-दूसरे के प्रति जवाबदेह हैं।'

सोशल मीडिया पर उनके इस विचार का खूब समर्थन किया जा रहा है। उनकी इस सोच के लिए लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी के कोरोना से बने अंधकार को मिटाने और एकजुटता दिखाने के लिए दिया जलाने की अपील में अदनान ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने दिया जलाने के साथ एक गाना भी फैंस के नाम किया। इससे पहले पीएम मोदी के ताली-थाली कैंपेन में भी अदनान ने हिस्सा लिया था।

Updated on:
06 Apr 2020 10:23 pm
Published on:
06 Apr 2020 10:23 pm