
सलमान खान के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सलमान की आने वाली फिल्म 'टाईगर जिन्दा है' कि एडवांस बुंकिग आज से शुरु हो चुकी है। गल्फ देशों में इस फिल्म की पहले से ही एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और तेजी से सिनेमाहॉल भरने भी लगे हैं। सलमान खान की ये फिल्म 22 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रीलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान कैटरीना कैफ के साथ एक्शन करते हुए नज़र आएगें। ये फिल्म 2012 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'एक था टाईगर' की ही सीक्वेल है। साल के अंत में रीलीज होने वाली इस फिल्म के काफी अच्छा कारोबार करने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
'टाईगर जिन्दा है' कि एडवांस बुंकिग दुबई में पहले ही शुरु हो चुकी है और वहां के ज्यादातर सिनेमाहॉल हाउसफुल भी होने शुरु हो चुके है। गौरतलब है कि सलमान खान की गल्फ देशो में भी तगड़ी फैन फालोईंग हैं और हर बार उनकी फिल्म इन देशों में अच्छा बिजनेस करती हैं। यशराज बैनर तले रीलीज हो रही इस फिल्म पर सबकी नजरे टिकी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म को कम से कम 30 से 35 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलेगी और क्रिसमस के मौके पर रीलीज होने के कारण पहले ही हफ्तें में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ को भी पार करने का अनुमाल लगाया जा रहा है।
अब तक क्रिसमस का हफ्ता बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के नाम पर बुक रहता है। 'दंगल' से लेकर 'गजनी' तक ने क्रिसमस वीक में रिकार्ड तोड़ कमाई की है। आमिर की पिछली फिल्म 'दंगल' का कलेक्शन तकरीबन 400 करोड़ का था। लेकन इस क्रिसमस आमिर की कोई फिल्म रीलीज ना होने के कारण सलमान इस गोल्डन हफ्ते को भुनाने में कोई कसर नहीं छोडेगें। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान अपने दोस्त के रिकार्ड को ब्रेक कर पाते हैं की नहीं?