
Salman and Arshi
बिग बॉस सीजन 11 में होस्ट सलमान खान घर की एक सदस्य पर बुरी तरह से भडक गए। यह सदस्य और कोई नहीं बल्कि क्वीन आॅफ कंट्रोवर्सी अर्शी खान है। सलमान खान ने अर्शी को बुरी तरह से लताडा। दरअसल अर्शी और शिल्पा के बीच तनातनी चल रही है। ऐसे में अर्शी खान नहीं चाहती थी कि शिल्पा कैप्टन बनें। अर्शी खान लगातार इस बात पर अडी रही कि शिल्पा को कप्तान न बनाया जाए। इसी कारण आपसी सहमति नहीं बनी और बिग बॉस ने कैप्टनसी का टास्क रद्द कर दिया। ऐसे में सलमान खान अर्शी से नाराज हो गए और वीकेंड के वार में आते ही सलमान ने अर्शी की क्लास ले ली। सलमान का मानना हैं कि अगर अर्शी आपसी सहमति कर लेती तो इस हफ्ते शिल्पा शिंदे घर की कप्तान बन सकती थीं।
सलमान ने अर्शी की क्लास लगाते हुए कहा कि आप लगातार विकास को बोले जा रहीं थीं कि शिल्पा को कैप्टन नहीं बनाना है। इस पर अर्शी ने सलमान को जवाब देते हुए कहा कि पहली बार टास्क में लगातार मेहनत किया और मुझे मौका मिला कि मैं अपने बलबूते कैप्टन बन सकूं, क्योंकि पिछली बार आपने कहा था कि मुझे खैरात में कप्तानी मिली है। सलमान ने अर्शी से अगला सवाल किया कि अगर शिल्पा शिंदे घर की कप्तान बन जाती तो क्या नुकसान होता। अर्शी ने जवाब दिया कि अगर शिल्पा कप्तान बन जाती तो हमारी जरूरत पूरी नहीं होती।
हिना और शिल्पा के झगडे का कारण भी अर्शी ही:
गौरतलब है कि हाल में हिना और शिल्पा के बीच खाना बनाने के पानी को लेकर झगडा हो गया था। इस झगडे का कारण भी अर्शी को ही माना जा रहा है। दरअसल अर्शी ने ही शिल्पा के खिलाफ हिना के कान भरे थे। अर्शी खान ने हिना को बताया था कि शिल्पा खाना बनाने में टैप वाटर का इस्तेमाल कर रही हैं। इस बात को सुनकर हिना खान भडक गई और जाकर शिल्पा से भिड गई। इसके बाद दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर काफी बहस हो गई। वहीं शिल्पा ने कहा कि वह अब कभी भी किचन में नहीं आएगी।
Published on:
17 Dec 2017 08:37 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
