बॉलीवुड

33 साल बाद ढाई किलो का हाथ फिर चलने को है तैयार, ‘बॉर्डर 2’ के बाद ‘घातक’ की सीक्वल आई चर्चा में

Sunny Deol Upcoming Movies Ghatak 2: 33 साल बाद ढाई किलो का हाथ फिर चलने को तैयार है, जिससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। 'बॉर्डर 2' के बाद अब 'घातक' की सीक्वल की चर्चा जोरों पर है।
2 min read
Feb 01, 2026
33 साल बाद ढाई किलो का हाथ फिर चलने को है तैयार, 'बॉर्डर 2' के बाद 'घातक' की सीक्वल आई चर्चा में
'घातक' की सीक्वल आई चर्चा में ((सोर्स: x @filmichannell के अकाउंट द्वारा)

Sunny Deol Upcoming Movies Ghatak 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी लेटेस्ट देशभक्ति फिल्म 'बॉर्डर 2' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच, 90 के दशक की उनकी कल्ट क्लासिक फिल्म 'घातक' के सीक्वल को लेकर फिल्मी गलियारों में सुर्खियां तेज हो गई हैं।

'बॉर्डर 2' के बाद 'घातक' की सीक्वल आई सुर्खियो में

फिल्म 'गदर 2' और अब 'बॉर्डर 2' की जबरदस्त सफलता ने ये साबित कर दिया है कि दर्शक सनी देओल को उनके एक्शन-पैक और दमदार अंदाज में देखना बेहद पसंद करते हैं। यही कारण है कि कई फिल्म निर्माता उनकी पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बता दें, सनी देओल के साथ 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले फेमस फिल्मकार राजकुमार संतोषी का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है। खबरों के मुताबिक, राजकुमार संतोषी अब साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'घातक' का सीक्वल 'घातक 2' बनाना चाहते हैं।

इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि सनी देओल फिलहाल मनाली में छुट्टियां मना रहे हैं और 'बॉर्डर 2' की कामयाबी का मजा ले रहे हैं। इसी दौरान राजकुमार संतोषी ने उनसे 'घातक 2' के बारे में बात की, जिसमें सनी ने भी दिलचस्पी दिखाई हैं। इसके बाद सनी ने राजकुमार संतोषी को मनाली बुला लिया, ताकि वे आराम से उन्हें 'घातक 2' की कहानी सुना सकें और अब राजकुमार संतोषी भी मनाली पहुंच गए हैं।

एक्टर 'घातक 2' में काम करेंगे या नहीं

बता दें, सनी देओल 'घातक 2' में काम करेंगे या नहीं, ये फिल्म की पटकथा और सनी की डेट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। लेकिन ये तो तय है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। 'दामिनी', 'घातक' और 'घायल' के बाद, वे आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' में भी साथ हैं।

इसके अलावा, सनी की फिल्म 'जाट 2' का निर्देशन भी राजकुमार संतोषी द्वारा किए जाने की खबरें हैं। दरअसल, अगर 'घातक 2' बनती है, तो फैंस को एक बार फिर पर्दे पर सनी देओल का 'काशी त्रिवेदी' वाला एंग्री और गुस्सैल लुक देखने को मिलेगा, जिसकी यादें आज भी फैंस के दिलों में अब भी ताजा हैं।

Updated on:
01 Feb 2026 05:44 pm
Published on:
01 Feb 2026 05:44 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान