बॉलीवुड

37 साल की शादी के बाद सुनीता आहूजा ले सकती हैं गोविंदा से तलाक, लगाया था दूसरी औरत से अफेयर का आरोप

Govinda And Sunita Ahuja Divorce cases: गोविंदा और सुनीता आहूजा की 37 साल पुरानी शादी अब टूटने के कगार पर है। सुनीता ने अभिनेता गोविंदा पर दूसरी महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाते हुए तलाक लेने का फैसला किया, तो आइए जाने क्या है माजरा…
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2025, 5:35 PM IST
37 साल की शादी के बाद सुनीता आहूजा ले सकती हैं गोविंदा से तलाक, लगाया था दूसरी औरत से अफेयर का आरोप
गोविंदा और सुनीता आहूजा ( फोटो सोर्स: X)

Govinda And Sunita Ahuja Divorce cases: 90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। अब सुनीता ने गोविंदा पर 'प्यार-शादी में धोखा देने, दुख देने और अलग रहने' का आरोप लगाया है। उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक की मांग की है।

37 साल की शादी के बाद एक्ट्रेस ले सकती हैं गोविंदा से तलाक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को समन भेजा था, जिसके बाद से दोनों जून से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान सुनीता लगातार कोर्ट में हाजिर हो रही हैं, जबकि गोविंदा गायब रहे हैं।
इससे पहले सुनीता ने अपने एक व्लॉग में तलाक की अफवाहों के बारे में बात की थी।
उन्होंने कहा था कि वह बचपन से महालक्ष्मी मंदिर जा रही हैं और उन्होंने माता से गोविंदा से शादी करने की प्रार्थना की थी और रोते हुए कहा था कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हुईं, लेकिन जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि जो भी उनके घर को तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे मां काली नहीं बख्शेंगी।

ऑफिशियल नोटिस

सुनीता का ये बयान उनके और गोविंदा के बीच चल रही मुश्किलों की ओर इशारा करता है। हालांकि अब तक गोविंदा की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस साल फरवरी में भी गोविंदा और सुनीता के अलग होने की खबरें आई थीं, जिसमें कहा गया था कि दोनों के बीच लगातार मतभेद और अलग जीवनशैली की वजह से दूरियां बढ़ रही हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई भी ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं हुई है।

Updated on:
22 Aug 2025, 5:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई