बॉलीवुड

बिग बॅास 11 से क्या फ्री हुए सलमान, अब बनेंगे बावर्ची!! करेंगे ये शो होस्ट

सलमान खान बिग बॉस शो को होस्ट करने के बाद 'दस का दम' शो को होस्ट करने वाले थे, लेकिन अब...

2 min read
Jan 19, 2018
SALMAN KHAN

बॅालीवुड के दबंग खान लगता है अपने काम से कुछ ज्यादा ही फ्री हो चुके हैं, तभी तो आजकल टाइम पास करने के लिए नए नए पैंतरे आजमा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही तो बिग बॅास 11 का सीजन खत्म हुआ है और अभी से सलमान भाई एक नए काम में जुटते नजर आ रहे हैं।

खबर आई थी कि सलमान खान बिग बॉस शो को होस्ट करने के बाद 'दस का दम' शो को होस्ट कर सकते हैं। लेकिन दस का दम का तो पता नहीं पर ये खबर जरुर सामने आ रही है कि सलमान खान एक कुकरी शो को होस्ट कर करने वाले हैं।

जी हां, कहा जा रहा है कि कुकरी शो में सलमान के साथ प्रोफेशनल शेफ भी नजर आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान खान अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटिड हैं।

खबरों के मुताबिक, कुकरी शो के निर्माताओं ने इस शो पर काम करना शुरु कर दिया है।सुनने में आया है कि इस शो को बिग बॉस के निर्माता ही प्रड्यूस कर रहे हैं। यहां तक की शो के बारे में निर्माता सलमान खान से चर्चा भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं सलमान ने भी शो में नयापन लाने के लिए विचार व्यक्त किए हैं। अब सलमान खान अपने इस नए शो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि जल्द ही बिग बॅास के मेकर्स बिग बॅास मराठी भी शुरु करने का विचार कर रहे हैं। बिग बॉस मराठी के पहले सीजन की शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी। शो में कॉमर्नस के साथ सेलिब्रिटीज भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल तो सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘रेस-3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। रेस 3 के खत्म होते ही सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' पर भी काम शुरु कर देंगे। कहा जा रहा है कि भारत में भी उनके साथ कैटरीना कैफ काम करने वाली है और ये फिल्म 2018 के अंत तक रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें

सपना चौधरी के गाने पर थिरके विकास—मनवीर, शिल्पा ने भी लगाए ठुमके
Updated on:
19 Jan 2018 02:47 pm
Published on:
19 Jan 2018 09:32 am
Also Read
View All