बॉलीवुड

Ananya Panday से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस संग दिखे Aditya Roy Kapur, नाम सुन चौंक जाएंगे आप 

बॉलीवुड में एक्टर आदित्य रॉय कपूर का नाम अनन्या पांडे संग खूब चर्चा में रहा। दोनों ही स्टार्स ने भले ही खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की लेकिन कई मौकों पर फैंस को उनके रिश्ते में होने का हिंट मिलता रहता है। हाल में ही आदित्य और अनन्या के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं।

less than 1 minute read
May 09, 2024
Aditya Roy Kapur and Sara Ali Khan

आदित्य रॉय कपूर का नाम अब अनन्या पांडे के बाद उनकी दोस्त के साथ चर्चा में है। डायरेक्टर अनुराग बसु के बर्थडे के एक वीडियो में दोनों को एक साथ देखा जा रहा है। इसके बाद से ही दोनों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अनुराग बसु के जन्मदिन पर दिखे एक साथ

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग बसु ने हाल में ही अपना जन्मदिन मनाया। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पहुंचे थे। इस बीच सबका ध्यान आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान ने अपनी ओर खींचा। पार्टी के एक वीडियो में दोनों को एक साथ देखा जा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सारा और आदित्य भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के सामने आते ही इन दोनों को लेकर इंडस्ट्री में खूब चर्चा हो रही है।

'मेट्रो… इन दिनों' में आएंगे नजर

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान अनुराग बसु की अपकमिंग मूवी 'मेट्रो… इन दिनों' में दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में फैंस ढेरों कयास लगा रहे हैं। लोगों ने इन्हें एक साथ देखकर कहा कि दोनों फिल्म के लिए साथ हो सकते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वो रिलेशनशिप में हैं।

यह भी पढ़ें: Bollywood News in Hindi
आपको बता दें कि 'मेट्रो… इन दिनों' इसी साल 13 सितंबर को रिलीज होगी। मूवी अनुराग बसु की 2007 की मूवी 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल है। मूवी में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे स्टार्स के नजर आ सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर