बॉलीवुड

पद्मावती के बाद राजस्थान में जाह्नवी कपूर की धड़क का विरोध हुआ, रूकी शूटिंग, देखें तस्वीरें

पद्मावती के बाद राजस्थान में जाह्नवी कपूर की धड़क का विरोध हुआ, रूकी शूटिंग, देखें तस्वीरें

2 min read
Dec 16, 2017
dhadak
dhadak

मुंबई। राजस्थान में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' के विरोध के बाद अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का जोरदार विरोध हो रहा है। इसके चलते निर्माताओं को फिल्म की शूटिंग तक रोकनी तक पड़ी। बताया जा रहा है कि 'धड़क' की शूटिंग आमेर इलाके स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में की जानी तय थी। इस दौरान सागर रोड़ स्थित मंदिर का छज्जा टूटकर गिर गया। मंदिर का छज्जा गिरने के बाद धरोहर बचाओ समिति ने इसी स्थान पर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के लिए आवश्यक सामान ले जाया जा रहा था इसी दौरान मंदिर का छज्जा गिर गया। हालांकि, अभी तक इस मामले में प्रोडक्शन हाउस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

आपको बता दें कि राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री की शूटिंग के लिहाज से सबसे पसंदीदा राज्य है लेकिन पिछले कुछ समय से फिल्म निर्माताओं को राजस्थान कुछ खास रास नहीं आ रहा। क्योंकि साल 2017 की शुरूआत से ही राजस्थान में हो रही फिल्मों की शूटिंग का विरोध हो रहा है। वजह चाहे छज्जा गिरने की रही हो या फिर रानी पद्मिनी के ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की। लेकिन इस साल दो फिल्मों 'पद्मातवी' और 'धड़क' का जोरदार विरोध हुआ है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के विरोध ने तो इतना तूल पकड़ रखा है कि निर्मताओं को फिल्म की रिलीज डेट तक टालनी पड़ गई। 'पद्मावती' की शूटिंग की शुरूआत के साथ ही फिल्म को लेकर राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इसी के चलते विरोधियों ने फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ करते हुए संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की थी।

बात करें जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की तो इसमें उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के लुक रिलीज कर दिए गए हैं। ये फिल्म मराठी फिल्म 'सैराठ' का हिंदी रीमेक है। यह अगले साल 6 जुलाई को रिलीज होने वाली है। लेकिन अब देखना ये है कि फिल्म की शूटिंग में बाधा आ जाने के कारण इसकी रिलीज डेट पर कोई असर पड़ता है या नहीं।

Published on:
16 Dec 2017 07:53 pm