
साल २०१० में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल काफी हिट रही थी। फिल्म में लोगों को अक्षय कुमार की संग सभी की कॉमेडी काफी पंसद आई थी। फिल्म को मिली इस सस्सेस को देखते हुए इसके २ और पार्ट रिलीज किए गए।अब चर्चा है कि इस फिल्म का चौथा पार्ट भी जल्द रिलीज किया जाएगा। इस पार्ट में अब बॉबी देओल की एंट्री हो चुकी है।
बॉबी देओल के लिए ये साल खुशियों की सौगात लेकर आया है। फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने फिल्म चौथे भाग के लिए बॉबी पर भरोसा जताया है। उनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी बरकरार रहेगी जो पहले भाग से ही हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर फिल्म के मुहूर्त की फोटो शेयर की।
फोटो में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। अक्षय ने दोनों को टैग करते हुए लिखा है चार गुना मस्ती के साथ हम वापस आ रहे हैं। फिल्म के चौथे भाग को साजिद खान डायरेक्ट करेंगे।
मूवी में कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा भी नजर आएंगे। फिल्म को 2019 में नवंबर के महीने में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि बॉबी देओल पिछले महीने फिल्म रेस 3 की वजह से सुर्खियों में रहे। फिल्म में वो सलमान खान के साथ एक्टिंग करते हुए नजर आए।