बॉलीवुड

सलमान खान के बाद अब केआरके ने लिया रणबीर कपूर से पंगा, कैरेक्टर को लेकर कही ये बात

सलमान खान से भिड़ने के बाद केआरके ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है। ट्विटर पर रणबीर कपूर के केरेक्टर को लेकर सवाल उठाए है
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2021, 1:16 PM IST
KRK tweets controversy
KRK tweets controversy

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) अक्सर अपने भड़कीले बयानबाजी को लेकर चर्चे में बने रहते हैं। उनके निशाने में ज्यादातर बॉलीवुड के स्टार्स ही रहते है। अभी हाल में वो सलमान खान, मिक्की सिंह, कंगना रनौत से पंगा ले चुके है इसके बाद उन्होंने अब रणबीर कपूर पर निशाना साधा है। केआरके के रणबीर कपूर (ranbir kapoor) को ट्वीट करते हुए उननके केरेक्टर को लेकर सवाल उठाए है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कमाल ने इससे पहले सलमान खान से पंगा लिया था जिसके बाद दबंग खान ने मानहानि का केस ठोक दिया। और कोर्ट की ओर से मिले आदेश के बाद केआरके ने सलमान खान के खिलाफ पोस्ट की गई सारी वीडियो डिलीट कर दी हैं। अभी सलमान से मतभेद का मामला पूरी तरह से सुलझ ही नही पाया था कि एक्टर ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है।

कमाल आर खान ने रणबीर पर साधा निशाना

हाल ही में केआरके ने रणबीर कपूर के खिलाफ विवादित ट्वीट करते हुए रणबीर की पर्सनल लाइफ को लेकर बात कही है। केआरके ने ट्वीट करके लिखा है - कि आजकल रणबीर कपूर दीदी कंगना रनौत के निशाने पर है! कंगना इशारों ही इशारों में रणबीर कपूर की पोल खोल रही है और दुनिया को बता रही है, कि रणबीर कितना बड़ा ठरकी है! मैं रणबीर से यही कहूँगा, कि भाई साहब हर जगह क्यों ट्राई करते हो! कहीं तो कंट्रोm कर लिया करो मेरे भाई!

हालांकि रणबीर कपूर की ओर से केआरके के ट्वीट का कोई जवाब सामने नही आया है। केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

कंगना से लिया है केआरके ने पंगा

कमाल आर खान हाल ही में कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कंगना की फिल्मों को फ्लॉप बताया था. उन्होंने लिखा था कि निर्देशक मधुर भंडारकर ने इंदिरा गांधी और आपातकाल पर इंदू सरकार जैसी फिल्म बनाई थी जिसे कुत्ता भी देखने को तैयार नही था।

वहीं, रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास अभी की बड़ा प्रोजेक्ट नही है। ऐसे में अब फैंस को ब्रह्मास्त्र फिल्म का इंतजार है। जिसके इसी साल रिलिज होने की अशंका जताई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन