बॉलीवुड

‘सानिया मिर्जा’ के बाद इस खूबसूरत मॉडल से निकाह करेंगे क्रिकेटर शोएब मलिक! चौथी बार कहेंगे ‘कबूल है’

Shoaib Malik planning his fourth marriage: क्रिकेटर शोएब मलिक जल्द ही सानिया मिर्जा के बाद एक खूबसूरत मॉडल से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो आइए जानें क्या है पूरा मामला।
less than 1 minute read
• •
Feb 28, 2026
'सानिया मिर्जा' के बाद इस खूबसूरत मॉडल से निकाह करेंगे क्रिकेटर शोएब मलिक! चौथी बार कहेंगे 'कबूल है'
क्रिकेटर शोएब मलिक (सोर्स: X)

Shoaib Malik planning his fourth marriage: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक की प्राइवेट लाइफ फिर से चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ी है कि वो जल्द ही टीवी एक्ट्रेस वनीजा सत्तार से शादी कर सकते हैं। तो कुछ खबरों के मुताबिक 27 फरवरी 2026 को उनके निकाह की तारीख भी दी गई है, लेकिन खुद शोएब और वनीजा ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

शोएब मलिक की चौथी शादी

अगर ये खबर सच साबित हुई तो ये शोएब मलिक की चौथी शादी होगी। इससे पहले शोएब मलिक की शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी, जो करीब 8 साल तक चली। उसके बाद उन्होंने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की, जो लगभग 10 साल तक चली और इन दोनों की एक बच्चा भी है। साथ ही, सानिया से अलग होने के बाद मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है।

बता दें, वनीजा सत्तार एक कराची की रहने वाली है और वो एक फेमस पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वनीजा ने हम टीवी के ड्रामा 'लाडली' में नाजो का रोल निभाया और दर्शकों का दिल जीता है और उन्होंने सोशल मीडिया पर तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उनके इंस्टाग्राम पर 1.27 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता हैं।

शादी की अफवाहों पर आधिकारिक बयान नहीं आया

शोएब और वनीजा की होने वाली शादी की अफवाहों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस इस खबर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बता दें, मलिक की पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती है, जिससे उनकी जिंदगी हमेशा लोगों की नजरों में बनी रहती है।

Updated on:
28 Feb 2026 03:49 pm
Published on:
28 Feb 2026 03:49 pm