बॉलीवुड

Sonakshi Sinha के बाद करीना कपूर के बेटे तैमूर पर कुमार विश्वास ने कसा तंज, बोले- जिसने…

Kumar Vishwas Taimur Controversy: मशहूर कवि कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब बिना नाम लिए करीना कपूर के बेटे पर तंज कसा है। इससे नया विवाद छिड़ता दिखाई दे रहा है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 6:12 PM IST
After Sonakshi Sinha kumar vishwas comments on Kareena Kapoor son Taimur name sparks controversy

Kumar Vishwas Taimur Controversy: फेमस राइटर और कवि कुमार विश्वास ने कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष किया था। उन्होंने एक्ट्रेस का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सोनाक्षी की तरफ ही था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

अब उन्होंने बिना नाम लिए करीना कपूर के बेटे पर भी तंज कसा है। इससे वो फिर से एक नए विवाद में घिरते दिख रहे हैं।

बिना नाम लिए तैमूर पर कसा तंज

दरअसल, यूपी में एक कार्यक्रम के दौरान कथावाचक और कवि कुमार विश्वास ने बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर का नाम लिए बिना उनके बेटे के नाम पर बात की। उन्होंने इशारों-इशारों में तैमूर पर ही निशाना साधा है।

क्या बोले कुमार विश्वास?

कुमार विश्वास ने कहा- ‘मायानगरी में बैठने वाले लोगों को ये समझना होगा कि देश क्या चाहता है। अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे। हीरो-हीरोइन हम बनाएंगे। और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी, तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। ये चलेगा नहीं।’

उन्होंने आगे कहा- ‘इतने नाम पड़े हैं, कुछ भी रख लेते। रिजवान रख लेते। उस्मान रख लेते। यूनूस रख लेते। तुम्हें एक ही नाम मिला। जिस बद्तमीज लंगड़े आदमी ने हिंदुस्तान में आकर मां-बहनों के साथ बलात्कार किया, वो ही मिला। इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए।’

यह भी पढ़ें: Deva First Poster: ‘देवा’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, शाहिद कपूर का दमदार एटीट्यूड और अमिताभ बच्चन की झलक!

वो यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा- ‘अब अगर इसे हीरो बनाओगे, तो खलनायक तक नहीं बनने देंगें। ध्यान रखना। भारत जागा हुआ है। ये नया भारत है।’

यानी कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए ही सब कुछ कह दिया। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। जैसा पहले हुआ था सोनाक्षी सिन्हा वाले बयान पर, वैसे ही इस बार भी कुछ लोग कुमार विश्वास का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा पर भी दिया था विवादित बयान

सोनाक्षी सिन्हा का नाम न लेते हुए कुमार विश्वास ने कहा था- “अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। अपने बच्चों को सीता जी की बहनें और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए और गीता पढ़वाइए। वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम ‘रामायण’ हो और आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।”

ये वीडियो देखने बाद सोनाक्षी सिन्हा के फैंस कुमार विश्वास से खासा नाराज हुए थे और उनकी सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हुई थी। लगता है इस बार करीना कपूर के फैंस भी ऐसा ही करने वाले हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? 

Updated on:
2 Jan 2025, 6:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट