बॉलीवुड

बड़ा खुलासा: ‘संजू’ में नहीं है संजय दत्त का पूरा सच, अब खुद ‘संजू बाबा’ करेंगे सारे खुलासे!

संजय दत्त ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई और राज और किस्सों को दुनिया के सामने पेश करने का मन बना लिया है और जल्द ही उनकी ऑटोबायोग्राफी सामने आने वाली है।
3 min read
Jul 12, 2018
sanjay dutt autobiography
sanjay dutt autobiography

संजू बाबा की बायोपिक 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्मेंस कर रही है।29 जून को रिलीज हुई फिल्म की कमाई की रफ्तार धीरे पड़ने का नाम नहीं ले रही है। ताजा आकड़ो के अनुसार संजू अब तक करीब 250 करोड़ कमा चुकी है।फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। साथ ही संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार निभा रहे परेश रॉवल और उनके दोस्त का किरदार निभा रहे विक्की कौशल अभिनय की भी काफी सराहना हो रही है। फिल्म को मिली इस सफलता के बाद संजय दत्त अब अपने लाइफ से जुड़े कुछ और पहलू खोलने वाले हैं।

दरअसल संजय दत्त ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई और राज और किस्सों को दुनिया के सामने पेश करने का मन बना लिया है और जल्द ही उनकी ऑटोबायोग्राफी सामने आने वाली है।लेकिन इसे पढ़ने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। संजय दत्त की ऑटोबायोग्राफी साल 2019 में रिलीज होगी।

इस किताब के बारे में बताते हुए संजय दत्त ने कहा था, 'मुझे किस्मत से एक ऐतिहासिक जिंदगी निभाने का मौका मिला, मेरी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरपूर और दुख-सुख से भरी हुई है। मेरी जिंदगी में इतनी मजेदार कहानियां है जिसे सुनाने का मौका मुझे कभी नहीं मिला। इसीलिए मैं अपनी कहानियों, अनुभव और भावनाओं को दुनिया में हर तरफ पाठकों के साथ शेयर करना चाहता हूं।'

बता दें, हाल ही में यासिर उस्मान की लिखी किताब , 'संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स क्रेजी बॉय', इसी साल जारी हुई थी। इस किताब में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया गया था हालांकि इसके जारी होने के बाद संजय दत्त ने खुद को इससे अलग करते हुए ट्वीट किया था, 'मुझे उम्मीद है कि बेहतर ज्ञान जीतेगा, और कोई किताब मेरी और मेरे परिवार को दुख नहीं पहुंचाएगी। मेरी आधिकारिक आत्मकथा जल्द ही आएगी जोकि प्रमाणिक होगी और तथ्यों पर आधारित होगी।'

इस किताब के पब्लिशर हारपर कॉलिन्स ने एक बयान में कहा है, 'ये किताब शायद सबसे बड़ी, सबसे ज्यादा ड्रमेटिक और बॉलीवुड के किसी ईमानदार स्टार की यादों को दिखाएगी।' अभी तक इस किताब को कोई नाम नहीं दिया गया है। लेकिन ये किताब एक्टर संजय दत्त के 60वें जन्मदिन के दिन यानि 29 जुलाई 2019 को रिलीज कि जाएगी।

Published on:
12 Jul 2018 05:33 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद