बॉलीवुड

विक्रम गोखले के निधन की अफवाह फैलते ही बॉलीवुड में हड़कंप, अजय देवगन ने लिखा- RIP Vikram Sir

बॉलीवुड अभिनेता विक्रम गोखले की हालत कल से नाजुक बनी हुई है। अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की सभी कामना कर रहे हैं। अभिनेता अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। कुछ देर पहले अभिनेता के निधन की अफवाह फैल रही थी, जिसपर सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दी थी।

2 min read
ajay devgn

हिंदी और मराठी सिनेमा के दमदार एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल वेटरेन एक्टर पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं।

हालांकि उनकी बेटी नेहा ने बताया कि विक्रम गोखले अभी कोमा में हैं उनकी हालत गंभीर है और उनके निधन की खबर अफवाह है। इधर गोखले के निधन की अफवाह फैलते ही कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया था।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ट्वीट करते हुए दिग्गज अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तक कर डाली।

यह भी पढ़ें- लाइव शो में अक्षरा सिंह के साथ शख्स ने की बदतमीजी

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विक्रम गोखले सर द्वारा निभाई गई उनकी भूमिकाओं में काफी गंभीरताएं थीं। वह हमेशा डटे रहे। मुझे उनके साथ स्क्रीन टाइम शेयर करने का सौभाग्य मिला। उनका जाना बेहद दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। आरआईपी विक्रम सर। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम अली गोनी ने विक्रम गोखले के निधन की खबर के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे विक्रम गोखले सर।’

निर्देशक मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने भी एक ट्वीट कर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘बेहतरीन प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक अनुभवी अभिनेता विक्रम गोखले जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, उनके प्रदर्शन के लिए हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।’

विक्रम गोखले हम दिल दे चुके सनम के अलावा वो 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'अग्निपथ', 'मिशन मंगल', आदि फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी एक्टर ने छुए गोविंदा के पैर

Updated on:
24 Nov 2022 10:42 am
Published on:
24 Nov 2022 10:40 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा