बॉलीवुड

मैं इसे हमेशा अपने पास रखूंगा…कृष कपूर को लेकर Ahaan Pandey ने मोहित सूरी को लिखा इमोशनल पोस्ट

Ahaan Pandey Emotional Note: अहान पांडे ने मोहित सूरी को एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने खासतौर पर कृष कपूर को याद किया है…
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2025, 12:57 PM IST
मैं इसे हमेशा अपने पास रखूंगा...कृष कपूर को लेकर अहान पांडे ने मोहित सूरी को लिखा इमोशनल पोस्ट
अहान पांडे ने मोहित सूरी को लिखा नोट (सोर्स: X)

Ahaan Pandey Emotional Note: मोहित सूरी के निर्देशन बनी फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करते हुए 21.5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म ने मेन लीड रोल निभाने वाले स्टार आहान पांडे और अनीत पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया। दरअसल, फिल्म की सफलता के बाद अब आहान पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी इमोशलन इंस्टाग्राम स्टोरी है, जिसमें उन्होंने अपने किरदार 'कृष कपूर' से जुड़ी यादों को ताजा किया।

Ahaan Pandey ने मोहित सूरी को लिखा नोट

बता दें कि Ahaan Pandey हाल ही में मेघालय के शिलॉन्ग स्थित TEC (The Electric Circle) पहुंचे थे, जहां उनके किरदार कृष का जन्म हुआ था। उन्होंने वहां बिताए पलों को याद करते हुए लिखा, 'शिलॉन्ग (TEC) कृष और मेरे बीच एक गहरा रिश्ता खोजने की कोशिश में यहां आया था। उस समय ये फिल्म सिर्फ एक स्क्रिप्ट थी।

अहान पांडे ने मोहित सूरी को लिखा नोट ( Instagram)

दरअसल, इस शहर ने मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है।' साथ ही उन्होंने आगे लिखा, '3 हफ्तों तक मै यहां गाना और संस्कृति का हिस्सा बना रहा, कभी 30 लोगों की भीड़ में तो कभी सिर्फ 3 लोगों के साथ, हर परफॉर्मेंस में शामिल हुआ। कृष यहीं जन्मा है, शिलॉन्ग की शांत और शोरगुल वाली गलियों में।' बता दें कि आहान के लिए ये दिल छू लेने वाला अनुभव था। आहान ने आगे लिखा कि, 'मोहित सूरी ने उनके सपनों को आकार देने में बहुत मदद की है और इस यात्रा ने उनको बहुत कुछ सिखाया है, जो उनके जीवन के लिए एक नई शुरुआत थी। इस फिल्म और इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे (अहान) लिए गर्व का विषय है।'

क्रिटिक्स से मिली सराहना

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' ने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी खूब सराहना मिली है। हालांकि सबसे कम बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 337.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर किया। तो वहीं, दुनियाभर में भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉस मिला है। इतना ही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई के बाद अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। 12 सितंबर को फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और ये टॉप 10 में दूसरे पायदान पर ट्रेंड कर रही है। अगर आपने अभी तक 'सैयारा' नहीं देखी या फिर से देखने की सोच रहे हैं तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Updated on:
30 Sep 2025, 12:57 PM IST
Published on: