Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय की जिंदगी में कौन वह एक इंसान है जो उनके लिए बेहद जरूर हैं, वह केवल उन्हें ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं।
Aishwarya Rai Instagram: ऐश्वर्या राय अक्सर अपने पति अभिषेक बच्चन संग तकरार और सुलह को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर भी बेहद कम एक्टिव रहती हैं। वह कुछ जरूरी इवेंट और जन्मदिन पर ही पोस्ट शेयर करती है। उनके इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो करने वाले कई फैंस हैं, ऐश्वर्या को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 14.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, लेकिन वह केवल एक इंसान को फॉलो करती हैं। वह इंसान उनकी जिंदगी में बेहद खास है और उनका उनसे रिश्ता भी बेहद खास और महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पता चलता है कि ऐश्वर्या उस इंसान से कितना प्यार करती हैं। फैंस भी उस खास शख्स का नाम सुनकर बहुत खुश हो गए।
ऐश्वर्या राय और उनके परिवार को लेकर हर दिन सोशल मीडिया पर खबरें चलती रहती हैं। पहले खबर आई कि ऐश्वर्या और उनके पति अभिषेक बच्चन का रिश्ता खराब हो गया है। कहा गया कि ऐश्वर्या अपना ससुराल छोड़कर मायके शिफ्ट हो गई हैं। अक्सर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को अलग-अलग इवेंट और पार्टी में स्पॉट किया गया। फिर दोनों ने साथ में आकर हर किसी को चुप करवा दिया। अब इसी बीच ऐश्वर्या राय का इंस्टाग्राम चर्चा में हैं। ऐश्वर्या केवल एक इंसान को फॉलो करती हैं और वह इंसान उनके पति अभिषेक बच्चन हैं। वह उनके अलावा किसी और को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती।
ये देखने के बाद फैंस अभिषेक बच्चन के लिए ऐश्वर्या राय का प्यार कितना गहरा है ये बता रहे हैं। उनका कहना है कि चाहे दोनों में कितनी ही लड़ाई हो या तलाक की कोई भी खबर क्यों न फैली हो, ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से बेहद प्यार करती हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन 354 लोगों को फॉलो करते हैं और उनके फॉलोअर्स 12.4 मिलियन हैं जो ऐश्वर्या से कम हैं।