बॉलीवुड

अभिषेक-ऐश्वर्या का टूट जाएगा 16 साल का बंधन!, एक्ट्रेस जाह्नवी ने शादी रोकने के लिए की थी खुदकुशी की कोशिश, कहा- मैं हूं असली पत्नी

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों सुर्खियां बटोर रहीं हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इनकी शादी में बहुत तगड़ा हंगामा हुआ था।  
2 min read
Dec 24, 2023
aishwarya_rai_abhishek_bachchan.jpg

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरों ने सुर्खियां पकड़े हुए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग अलग रह रहे हैं। दोनों के अलग होने की खबरों से फैंस की टेंशन में हैं क्योंकि दोनों को बॉलीवुड के फेवरेट कपल की तरह देखा जाता है। दोनों की शादी 16 साल से अच्छी चल रही थी लेकिन क्या आपको पता है कि इनकी शादी में बहुत तगड़ा हंगामा हुआ था? एक लड़की ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बच्चन परिवार के घर के सामने नस काट ली थी। ये लड़की भी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। क्या है पूरा मामला आइए आपको बताते हैं


जान्हवी ने खुद को कहा था अभिषेक की असली पत्नी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी का फंक्शन 20 अप्रैल, 2007 को उनके घर में चल रहा था। एक तरफ लोग दोनों को शादी की बधाईयां दे रहे थे तो एक्ट्रेस जान्हवी ने इस शादी को रोकने के लिए अपनी जान तक देने की कोशिश की थी। मेहमानों का आना-जाना लगा था तभी जान्हवी भी वहां पहुंच गईं। मॉडल और एक्ट्रेस जान्हवी ने 2005 फिल्म 'दस' में अभिषेक के साथ काम किया था। जान्हवी ने अंदर जाने की कोशिश की लेकिन उनको गार्ड्स ने बाहर ही रोक दिया था। फिर एक्ट्रेस ने अभिषेक के घर के बाहर हंगामा मचा दिया था। खुद को अभिषेक की असली पत्नी बताते हुए कहा था कि ऐश्वर्या राय ने उनके पति को चुरा लिया है।


थाने में दर्ज कराई थी अर्जी
अभिषेक मुझे धोखा देकर ये शादी कर रहे हैं। इसके बाद वो जुहू पुलिस स्टेशन पहुंच गई और अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज करने और शादी रोकने की अपील की। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की थी। पुलिस के शिकायत ना सुनने पर वो वापस बच्चन परिवार के घर के बाहर आईं और अपनी कलाई काटते हुए सुसाइड की कोशिश की। हाथ से खून बहता देख तुरंत की जान्हवी को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अभिषेक बच्चन की शादी निपटने तक उनको अस्पताल में ही रखा गया था। इस घटना के बाद से जान्हवी कपूर किसी फिल्म में नहीं दिखीं ना हीं कभी मीडिया में आईं। अब वो कहां हैं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

Published on:
24 Dec 2023 01:13 pm