बॉलीवुड

ऐश्वर्या-अभिषेक का तलाक की खबरों के बीच चिल्लाते हुए वीडियो वायरल, अमिताभ बच्चन ने भी किया ये काम

Aishwarya Rai with Abhishek: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हैं। दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही हैं ऐसे में अब दोनों का चिल्लाते हुए वीडियो वायरल हुआ है आईये आप भी देखिए...

less than 1 minute read
Jan 07, 2024
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का वीडियो आया सामने

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें हर रोज सामने आ रही हैं। ऐसे में अब कपल का एक वीडियो सामने आया है इसमें दोनों काफी चिल्ला रहे हैं। साथ में अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईये आप भी देखिए ये वीडियो...

ऐश्वर्या-अभिषेक का हूटिंग करते वीडियो वायरल (Aishwarya Rai And Abhishek Bachcahn)
बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का जो वीडियो सामने आया है इसमें ऐश्वर्या राय अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें बच्चन फैमिली जयपुर पिंक पैंथर्स की जर्सी पहने दिख रही है और पूरा बच्चन परिवार हूटिंग कर रहा है।

ऐश्वर्या और अमिताभ ने किया अभिषेक की टीम को सपोर्ट
वीडियो में आराध्या, ऐश्वर्या, अमिताभ और अभिषेक टीम को चीयर करते दिख रही हैं। पूरा बच्चन परिवार काफी खुश और एक्साइटेड दिख रहा हैं। वो मैच को खूब एंजॉय कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मैच देखने के लिए आए और जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच जीता।

रिपोर्ट्स थीं कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अलग हो गए हैं। हालांकि, कपल के इस वीडियो ने तलाक की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। इस पूरे वीडियो में पूरा बच्चन परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है।

Published on:
07 Jan 2024 01:20 pm
Also Read
View All