बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन को साथ देख लोगों ने किए कमेंट! किसी ने लिया- सलमान का नाम तो कोई बोला- अच्छी एक्टिंग है

Aishwarya Rai- Abhishek Bachchan Fans Reaction: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पहुंचे तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। अब वीडियो आते ही इंटरनेट पर कमेंट की बाढ़ आ गई है।
3 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 1:27 PM IST
Aishwarya Rai- Abhishek Bachchan Fans Reaction
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन आए साथ (Photo Source- Twitter/@TasnimaKTastic)

Aishwarya Rai- Abhishek Bachchan Fans Reaction: बॉलीवुड के गलियारों में गुरुवार की रात दिवाली के जश्न की शानदार चमक देखने को मिली। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर एक ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें इस पूरी शाम में सबसे ज्यादा सुर्खियां और लाइमलाइट जिस कपल ने बटोरीं वो थे ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन। पिछले काफी समय से दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरें थीं। जैसे ही दोनों के वीडियो सामने आए लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। कोई कपल को देख खुश हुआ, तो किसी ने इसे अच्छी एक्टिंग कहा और सलमान खान का जिक्र करने लगे।

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन लंबे अरसे बाद आए साथ

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का है। जहां कपल एक साथ नजर आए। दोनों ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थामकर ग्रैंड एंट्री की। एंट्री के बाद कैमरे के सामने खड़े होकर दोनों ने साथ में कई क्यूट और खूबसूरत पोज भी दिए। ऐश्वर्या कभी अभिषेक के कंधे से सटकर खड़ी नजर आईं तो कभी उनकी बाहों में आकर खिलखिलाते हुए पोज देती दिखीं।

इस दौरान ऐश्वर्या राय ने लुक की बात करें तो इस खास मौके पर उन्होंने पारंपरिक सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी। जिस पर सुनहरे धागों से बेहद बारीक कारीगरी की गई थी। रेड लिपस्टिक और ट्रेडिशनल अवतार में ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद हसीन लग रही थीं। वहीं दूसरी ओर, अभिषेक बच्चन ब्लैक कलर की रॉयल शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे। इसी के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट करने शुरू कर दिए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कपल को लेकर किए कमेंट

एक यूजर ने पहले कपल की तारीफ करते हुए लिखा, "बॉलीवुड के बेस्ट कपल को एक बार फिर साथ देखकर अच्छा लगा।" दूसरे ने लिखा, "लंबे समय बाद वह खुश और संतुष्ट दिख रही हैं। भगवान दोनों को खुश रखे।" एक ने लिखा, "जीवन का कठिन समय आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा उदाहरण है।"

ऐश्वर्या-अभिषेक के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
ऐश्वर्या-अभिषेक के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

एक ने लिखा, "जया जी दोनों के रिश्ते में लड़ाई की वजह हैं और अमिताभ बच्चन दोनों के रिश्ते में प्यार की वजह हैं।" एक ने लिखा, "अब सलमान भाई?", एक ने लिखा, "शायद ये खुश रहने की कोशिश कर रहे हैं।" एक ने कमेंट करते हुए लिखा, "खुशी से एक्टिंग करने का कपल।" एक और ने लिखा, "तुम सलमान खान के साथ खड़ी होती तो ज्यादा अच्छी लगती।"

ऐश्वर्या-अभिषेक के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
ऐश्वर्या-अभिषेक के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
ऐश्वर्या-अभिषेक के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

एक ने ऐश्वर्या की उम्र पर भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "ये तो जया बच्चन से भी ज्यादा बुड्ढी लग रही हैं। ये क्या कर दिया...अभिषेक बच्चन ने इनके साथ? सलमान खान के साथ होती तो अच्छी होतीं।" वहीं, कई लोगों ने सलमान खान की हंसने वाली तो किसी ने रोने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें, काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर अफवाह थी कि दोनों अलग हो रहे हैं और कपल का तलाक होने वाला है, लेकिन एक बार फिर दोनों ने सभी खबरों को गलत साबित करते हुए उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

ऐश्वर्या-अभिषेक के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
Updated on:
6 Nov 2026, 1:27 PM IST
Published on: