बॉलीवुड

इस शख्स के लिए एक-दूसरे से लड़ पड़ी थीं ऐश्वर्या और मनीषा, सालों बाद भी हैं दुश्मन

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस की कैट फाइट काफी मशहूर हैं। जिसमें से एक हैं। मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या की। जानिए आखिर क्यों आज भी ऐश और मनीषा एक दूसरे की दुश्मन हैं।

3 min read
May 02, 2021
Aishwarya Rai And Manisha Koirala Controversial Fight
Aishwarya Rai And Manisha Koirala Controversial Fight

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की दोस्ती को बड़े पर्दे पर देखा है, लेकिन क्या आप जानते हैं असल जिंदगी में यह अभिनेत्रियां एक दूसरे की दुश्मन होती हैं। दो अभिनेत्रियों के बीच फिल्मों में रोल से लेकर फीस तक को लेकर कैट फाइट चलती रहती है। लेकिन इन्हीं में से कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं। जिनके बीच ब्वॉयफ्रेंड को लेकर भी लड़ाई हुई है। जी हां, एक ऐसा ही किस्सा एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय को लेकर भी है। जिसे अक्सर बॉलीवुड के गलियारों में सुना जा सकता है।

मॉडल राजीव मूलचंदानी के पर था ऐशवर्या का क्रश

आपको जानकर हैरानी होगी एक वक्त था जब बॉलीवुड की ये दो मशहूर एक्ट्रेसेस आपस में एक लड़के लिए लड़ पड़ी थी। दोनों ही अभिनेत्रियों के बीच जमकर बहस हुई। दरअसल, जिस लड़के के पीछे मनीषा-ऐश्वर्या में बहस हुई उसका बॉयफ्रेंड का नाम राजीव मूलचंदानी था। जी हां, वैसे तो सबको लगता है कि ऐश्वर्या का पहला प्यार सलमान खान थे, लेकिन ये सच नहीं था। बताया जा रहा है कि राजीव मूलचंदानी ऐश्वर्या के पहले क्रश थे। यह उन दिनों की बात जब ऐश मॉडलिंग करती थीं। वहीं राजीव भी मॉडलिंग की दुनिया के एक मशहूर चेहरे थे।

मनीष कोईराला भी करती थी राजीव को पसंद

मॉडलिंग करते हुए ऐश्वर्या और राजीव मुलचंदानी संग जुड़ने लगा। दोनों ही काफी नजदीक भी आ चुके थे। वहीं बताया जाता है कि ऐश्वर्या हमेशा राजीव को अपना दोस्त बताती थीं। वहीं कहा जाता है कि जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी तो वह धीरे-धीरे राजीव से दूर होती चली गईं। वहीं उसी दौरान राजीव का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला संग भी जुड़ने लगा था। बताया जाता है कि मनीषा ने खुद ही राजीव और खुद की नज़दीकियों की बात फैलाई थीं। वहीं मनीषा ने खुलासा किया था कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या की वजह से उनकी जिंदगी में उथल पुथल मच गई।

इंटरव्यू सुन दुखी हुईं ऐश्वर्या राय


साल 1994 में मनीषा ने एक मैगज़ीन को इंटरव्यू देते हुए बताया कि वह राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही हैं। इस इंटरव्यू में मनीषा ने बताया कि राजीव ने ऐश्वर्या को छोड़ा है। साथ ही मनीषा ने बताया कि "उन्होंने राजीव और ऐश्वर्या के लव लेटर्स भी देखे थे। जो राजीव ने ऐश के लिए लिखे थे। मनीषा के इस इंटरव्यू के बाद ऐश्वर्या काफी दुखी हो गई थीं, क्योंकि उस वक्त ऐश्वर्या इंडस्ट्री में शुरूआत कर रही थीं और मनीषा पहले से ही इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर थीं।"

मनीषा कोईराला की बात सुन हुईं काफी हैरान

वहीं साल 1999 में ऐश्वर्या राय ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने मनीषा की उन बातों पर खूब गुस्सा जाहिर किया। इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने मनीषा की सारी बातों को बकवास बताया। ऐश्वर्या ने बताया कि "जब मनीषा के उस इंटरव्यू के बाद से उन्हें काफी तकलीफ हुई। वह उनकी बातों को सुनकर रातभर रोती रहीं। उनके उन तमाम आरोपों से उनकी इमेज भी काफी खराब हो गई थी। इस इंटरव्यू में भी ऐश ने मना कर दिया था कि वह राजीव संग रिलेशनशि में थीं। उन्होंने कहा कि राजीव बस उनके अच्छे दोस्त थे।"

Published on:
02 May 2021 08:40 pm