बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पोन्निईन सेलवन’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, 500 करोड़ का है बजट

अपनी नई फिल्म की जानकारी ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2021, 1:11 PM IST
aishwarya_rai1.jpg
Aishwarya Rai

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। ऐसे में फैंस को उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। अब ऐश ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। उनकी अपकमिंग फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं। ऐश्वर्या राय की अपकमिंग फिल्म का नाम 'पोन्निईन सेलवन' है।

अपनी नई फिल्म की जानकारी ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सुनहरा दौर जिंदगी में आ रहा, मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन PS1’।

ऐश्वर्या राय की इस फिल्म को मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म उनके महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस पर वह लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में ये फिल्म तमिल की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 2022 में आएगा। ऐश्वर्या राय के साथ इस फिल्म में अभिनेता विक्रम की मुख्य भूमिका है। इससे पहले दोनों मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ में साथ काम कर चुके हैं।

ऐश्वर्या राय और विक्रम के अलावा इस फिल्म में जयम रवि, विक्रम प्रभु, तृषा कृष्णन और मोहन बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के संगीतकार एआर रहमान हैं। फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस और मणिरत्नम प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'पोन्निईन सेलवन' फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की इसी नाम पर प्रकाशित किताब पर आधारित है। ऐश्वर्या द्वारा शेयर किए गए पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव