बॉलीवुड

Aishwarya Rai Bachchan ने आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें की शेयर, लिखा खास मैसेज

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी बेटी आराध्या के 9वें जन्मदिन के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक खास मैसेज भी लिखा है।
2 min read
aishwarya_rai_bachchan_1.jpg
Aishwarya Rai Bachchan

नई दिल्ली: बच्चन परिवार की लाडली आराध्या ने सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया। 16 नवंबर को जन्मीं आराध्या कल 9 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके दोस्तों और परिवार ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी बेटी आराध्या के 9वें जन्मदिन के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक खास मैसेज भी लिखा है।

वैसे तो ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं। वह बेहद ही खास मौकों पर ही कुछ पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या के 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में आराध्या बच्चन के 9वें सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज ऐश्वर्या ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन संग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आराध्या ने लाइट पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं। साथ ही मैचिंग हेयरबैंड भी लगाया हुआ है। वहीं, ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी के प्यार को 9वें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। आराध्या तुम मेरी परी हो, मैं तुमसे बेइंतिहा प्यार करती हूं। भगवान की कृपा तुम पर हमेशा बनी रहे। भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं, हर उस सांस के लिए जो मैं अपनी जिंदगी में केवल तुम्हारे लिए लेती हूं। प्यार, प्यार, तुम्हें ढेर सारा प्यार।' अपने कैप्शन में ऐश्वर्या ने कई इमोजी का भी इस्तेमाल किया। उनकी इस पोस्ट पर अबतक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर आराध्या को बर्थडे भी विश कर रहे हैं।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी अपनी लाडली पोती आराध्या को जन्मदिन की बधाई दी थी। बिग बी ने एक उनकी नौ फोटोज का कोलाज बनाया। जिसमें उनके हर साल की की एक तस्वीर को कोलाज में लगाई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है।' बिग बी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

Published on:
17 Nov 2020 01:34 pm