पुलिस प्रशासन ने अपने आधिकारिक पत्र में लिखा, "ऊपर बताए गए विषय पर आपकी अर्जी के संबंध में सूचित किया जाता है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'दिलजीत दोसांझ ऑरा इंडिया टूर' आयोजित करने की आपकी रिक्वेस्ट पर विचार किया गया है। लेकिन खास खतरे से जुड़े इनपुट्स (Specific Threat Inputs), चल रहे त्योहारों के मौसम से पैदा होने वाली सुरक्षा चिंताओं तथा कानून-व्यवस्था की कई अहम जिम्मेदारियों को देखते हुए इस कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी जा सकती है।"