
जैसा की हम सब जानते हैं आज बॅालीवुड की फैमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन है। किसने सोचा था की जो ऐश कल तक सलमान, विवेक के प्यार में धोखा खाकर प्यार का मतलब खो चुकी हैं वो कभी बच्चन परिवार की बहु बनेंगी और अपने जीवन में इतनी खुशहाल जिंदगी जिएंगी। आज अगर फिर ऐश की जिंदगी को खंगाला जाए तो वो दिन याद आ जाते हैं जब ऐश की लाइफ में सलमान खान आए थे।
बता दें ऐश्वर्या सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों अपने मॉडलिंग के दिनों में करीब आए और तब ऐश्वर्या भी इतनी चर्चित नहीं थीं। हालांकि ये रिश्ता कुछ खास चला नहीं और ऐश राजीव को छोड़ आगे बढ़ गईं। इसके बाद फिल्म हम दिल दे चुके सनम ने ऐश्वर्या की जिंदगी बदलू। इस फिल्म के सेट पर ऐश और सलमान की मुलाकात हुई और वहीं इनका दोनों प्यार के पंछी एक हुए। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन सलमान की एक गलती ने जैसे सबकुछ बर्बाद कर डाला। सलमान ने ऐश के सामने कबूल किया कि उन्होंने ऐश के साथ धोखा किया और माना की उनके होते हुए उन्होंने किसी और लड़की से रिश्ता रखा। बस इतना ही था कि ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा। लेकिन उस दिन से ही सलमान ऐश के प्यार में ऐसे पागल हुए की दोनों की जिंदगी बिगड़ गई।
ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। जब ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती तो सलमान वहां पहुंच हंगामा करने लगते। इस कारण ऐश का करियर में काफी नुकसान भी हुआ। कहा जाता है की शाहरुख खान की फिल्म चलते चलते में पहले रानी मुखर्जी नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय मुख्य किरदार निभा रही थी। लेकिन जब एक दिन ऐश और शाहरुख शूट कर रहे थे तब सलमान वहां आकर हंगामा करने लगे। उनके गुस्से के कारण शाहरुख ने ऐश को फिल्म से हटा दिया। सलमान के इस रवैये ने ऐश को शर्मिंदा कर दिया।
बताया जाता है की 2002 में एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ऐश ने बताया था कि सलमान और मैं मार्च में अलग हो गए थे, लेकिन वो अभी इस पर यकीन नहीं कर पाए हैं। ब्रेक अप के बाद वे मुझे कॉल करते थे औऱ गालियां सुनाते थे। ऐश ने बताया, की,-उन्होंने मुझ पर शक भी किया कि मेरा मेरे को स्टार के साथ अफेयर है। ऐसा भी वक्त होता था जब उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया, वह तो अच्छा हुआ कि कोई निशान नहीं पड़ते थे। इसके बावजूद मैं अपने काम पर ऐसे जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो।
प्यार में शर्मिंदगी झेल चुकीं ऐश को तब चैन मिला जब उन्हें अभिषेक बच्चन मिले। ऐश और अभिषेक ने फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ न कहो, गुरू और उमराव जान में साथ काम किया। माना जाता है कि उमराव जान में काम करते वक्त ही इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और टोरांटो में गुरु के प्रेमियर के बाद अभिषेक ने ऐश को प्रपोज किया और ऐश ने झट से हां कर दी।