4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो इस बार अपने जन्मदिन पर ये काम करेंगे शाहरुख…सुनकर रह जाएंगे हैरान…

तो इस बार अपने जन्मदिन पर ये काम करेंगे शाहरुख...सुनकर रह जाएंगे हैरान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 31 Oct 2017, 9:45 AM IST

shahrukh khan

shahrukh khan

जैसा की हम सब जानते हैं इस 2 अक्टूबर को बॅालीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन हैं। अब इस खास मौके पर कुछ खास होना तो बनता है। हाल में शाहरुख खान और करण जौहर ने अपनी नई फिल्म इत्तेफाक के मीडिया इंट्रेक्शन के दौरान कई बड़े खुलासे किए। इन्हीं बड़े खुलासों के बीच मीडिया ने जब बॉलीवुड के बादशाह से उनके जन्मदिन के बारे में पूछा गया की इस बार वो अपना जन्मदिन कैसे मनायेंगे ? इस पर शाहरुख ने बताया की,- मैं अपने जन्मदिन पर पूरी कास्ट के साथ फिल्म देखूंगा और मीडिया से मिलूंगा। अभी तक मेरे यही प्लान हैं।

खेर ये तो हो ही नहीं सकता की बॅालीवुड के सरताज शाहरुख खान का जन्मदिन हो और कोई बर्थ-डे प्लान्स ना हों। हमें पूरा भरोसा है कि वो 2 नवम्बर को एक बड़ी पार्टी जरुर रखेंगे। जहां उनके परिवार के साथ-साथ खास दोस्त सभी शामिल होंगे।

इसके अलावा जब मीडिया इंट्रेक्शन के दौरान शाहरुख खान से पूछा गया कि वो अब करण जौहर के साथ कब काम करेंगे? इस पर शाहरुख ने बताया की,- हमने बीते दिनों में कई सारे आइडियाज पर बात की है लेकिन किसी को भी फाइनल नहीं किया है। लोग हमेशा हमें बोलते हैं कि हम लोग एक ही तरह की फिल्में करते हैं तो इस बार हम लोग कुछ अलग करेंगे। जिससे दूसरे लोगों को ज्यादा खुशी हो।

वैसे बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इत्तेफाक को शाहरुख खान और करण जौहर ने मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को एक खास स्ट्रेटजी के साथ प्रमोट किया जा रहा है। अब क्योंकि ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है इसीलिए इसे मीडिया में भी बहुत कम प्रमोट किया जा रहा है। फिल्म के मेकर्स फिल्म की खास बातें छुपाकर रखना चाहते हैं ताकि लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का ज्यादा लुत्फ उठा सकें।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन