बॉलीवुड

‘मेरी ड्यूटी ऐश्वर्या राय को सलमान खान से बचाने की थी’, अभिनेत्री के पुराने बॉडीगार्ड का चौंकाने वाला खुलासा

Aishwarya Rai Bodyguard: ऐश्वर्या राय के पूर्व बॉडीगार्ड केतन करंडे ने खुलासा किया कि उन्हें अभिनेत्री की सलमान खान से सुरक्षा के लिए रखा गया था। उन्होंने 20 साल पहले का एक वाक्य भी सुनाया। जब सलमान गाड़ी के सामने खड़े हो गए थे।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 1:47 PM IST
Aishwarya Rai Bodyguard Ketan Karande reveals hired him to protect her from Salman Khan
ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड ने सलमान खान को लेकर सुनाया किस्सा (Photo Source- Youtube/@ArtMediaEntertainmentOfficial/imdb)

Aishwarya Rai Bodyguard On Salman Khan: बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर पुराने किस्से और अनसुनी कहानियां सामने आती रहती हैं, एक बार फिर ऐश्वर्या राय और सलमान खान का पुराना रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। अभिनेत्री के पूर्व बॉडीगार्ड केतन करंडे ने करीब 20 साल पुराना एक ऐसा चौंकान वाला खुलासा किया है जिसने किसी का ध्यान खींच लिया है। बातचीत के दौरान केतन ने बताया कि उन्होंने कभी इस बारे में ज्यादा बात नहीं की, लेकिन असल जिंदगी में वह ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड रह चुके हैं और उनकी नियुक्ति की एक बेहद खास वजह थी जो खुद सलमान थे।

ऐश्वर्या राय के पूर्व बॉडीगार्ड ने किया खुलासा

केतन करंडे ने आर्ट मीडिया एंटरटेनमेंट संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें केवल 7 दिन के लिए ऐश्वर्या राय की सुरक्षा के लिए रखा गया था और उनकी जिम्मेदारी सलमान खान के संदर्भ में सुरक्षा व अभिनेत्री को उनसे दूर रखने की थी। जब होस्ट ने पूछा कि क्या इस बारे में सलमान खान को पता है, तो केतन ने कहा कि शायद उन्हें इसकी जानकारी हो, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब उस पुराने विषय पर बात करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह बात लगभग 20 साल पुरानी है।

केतन करंडे ने बताया जब वह ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड थे तब अपनी ड्यूटी के दौरान उनके साथ एक घटना घटित हुई थी। उन्होंने याद करते हुए बताया कि एक बार वह लोग एक फैशन शो में जा रहे थे। उन्होंने ऐश्वर्या राय को घर से पिक किया, गाड़ी में बिठाया और कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। शो खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकले, तो केतन के अनुसार सामने सलमान खान खड़े थे।

तनाव भरा माहौल और ड्राइवर की सूझबूझ

केतन करंडे ने उस पल के माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि सामने की स्थिति देखकर वह सभी थोड़े घबरा गए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करना है। केतन के मन में आया कि शायद गाड़ी से उतरना पड़ेगा, लेकिन इसी बीच ड्राइवर ने कहा कि उतरने की जरूरत नहीं है, वह कुछ रास्ता निकालता है। केतन के मुताबिक, ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी को कट मारकर वहां से सुरक्षित निकाल लिया।

लगभग दो दशक बाद सामने आए केतन करंडे के इस बयान ने एक बार फिर पुराने दौर की यादों और फिल्मी दुनिया के पर्दे के पीछे के तनावपूर्ण पलों को चर्चा में ला दिया है। बता दें, फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक साथ रिश्ते में थे और सलमान ऐश्वर्या के लिए काफी पजेसिव भी थे। आखिर में दोनों के रिश्ते का अंत बेहद दर्दभरा रहा और दोनों अलग हो गए।

Updated on:
20 Nov 2026, 1:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All