बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय का पहला प्यार जिसके लिए पहली बार धड़का था उनका दिल

ऐश्वर्या अपने कार्पेट लुक, ब्लॉकबस्टर फिल्में और हिट गानों से अपने फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। लाइमलाइट में आने से पहले भी एक्ट्रेस ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने कम नहीं थे। कॉलेज के दिनों ऐश्वर्या राय को देखने के लिए…
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2022, 2:39 PM IST
aishwarya_rai_bachchans

ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती देश-विदेश में हमेशा से ही चर्चा का विषय रही हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और डांसिंग स्किल्स के माध्यम से ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। वहीं ऐश्वर्या एक टैलेंटेड ऐक्ट्रेस के साथ- साथ एक परफेक्ट बेटी, समझदार बहू, लविंग वाइफ और अपनी बेटी की बेस्ट मां भी हैं। हर रिश्ते में वो बिल्कुल परफेक्ट है। उनके फैमिली में हर कोई उनकी तारीफ करता है। उनके पति अभिषेक भी खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं कि, उनकी पत्नी ऐश्वर्या है। ऐसा खुद अभिषेक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था।

ऐश्वर्या अपने कार्पेट लुक, ब्लॉकबस्टर फिल्में और हिट गानों से अपने फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। आपको बता दें, लाइमलाइट में आने से पहले भी एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने कम नहीं थे। कॉलेज के दिनों ऐश्वर्या राय को देखने के लिए कॉलेज के गेट पर लड़कों की लाइन लगी रहती थी।

हालांकि आपको बता दे कि अभिषेक - ऐश्वर्या का पहला प्यार नहीं है, उनसे पहले भी ऐश की लाइफ में बहुत बार प्यार ने दस्तक दी थी, लेकिन कहते हैं ना कि पहले प्यार की बात ही कुछ और होती है। पहले प्यार का किस्सा सभी को याद हमेशा रहता है। तो आइए आज हम आपको ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय के पहले क्रश के बारे में बताते है, जिसको जानने के बाद आपके होश उड़ सकते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन आज बच्चन परिवार की बहू, लेकिन कभी वो भी एक कॉलेज गोइंग गर्ल थी। उनकी फ्रेंड शिवानी ने उनके पुराने दिनों की यादों का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज में भी ऐश्वर्या ही सबसे सुंदर लड़की थीं और हर कोई उनके पीछे पागल था। हालांकि उस वक्त ऐश्वर्या की नजरें सिर्फ एक खास शख्स को ही ढूंढा करती थीं। वो थे उनके कॉलेज के फिजिक्स टीचर। अपने फिजिक्स के टीचर को इंप्रेस करने के लिए ऐश्वर्या सबसे आगे वाली सीट पर बैठा करती थी।

शिवानी ने बताया था कि ऐश्वर्या को कॉलेज के फिजिक्स टीचर पर क्रश था और वो मन ही मन उन्हें बेहद पसंद करती थी और इतना ही नहीं अपने फिजिक्स टीचर को इंप्रेस करने के लिए ऐश्वर्या राय हमेशा फ्रंट सीट पर ही बैठती थी | हालांकि ऐश्वर्या का यह प्यार एकतरफा था और उन्होंने कभी भी अपने मन की बात अपनी फिजिक्स टीचर के सामने नहीं बताई थी लेकिन अपने दोस्तों को ऐश्वर्या ने अपनी इस फीलिंग के बारे में बताया था|

स्कूल या कॉलेज दिनों में अपनी टीचर पर क्रश होना एक आम बात होती है परंतु ऐश्वर्या राय के इस क्रश के बारे में जानने के बाद उनके फैन्स भी काफी हैरान रह गये थे की वह लड़की जिसके पीछे हर कोई दीवाना है वह अपने फिजिक्स टीचर पर दिल हार बैठी थी|वही बॉलीवुड में कदम रखने के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में बहुत बार प्यार ने दस्तक दी थी परंतु ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को ही अपना जीवनसाथी चुना और साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी रचाकर अपना घर बसा लिया और आज ऐश्वर्या राय एक बेटी की मां बन चुकी है और वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही है|

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब