बॉलीवुड

अब एक्टिंग नहीं करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन? जानिए क्या है सच्चाई

आख़िरी बार ऐश्वर्या फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थी। इसमें उन्होंने एक सिंगर की भूमिका निभाई थी।

2 min read
Mar 31, 2019
aishwarya-rai-wants-to-do-direction

मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रीयों में जानी जाती हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'फन्ने खां' नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक स्टार सिंगर का रोल निभाया था। हाल में ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अब वह एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन में भी किस्मत आजमाना चाहती हैं।

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब ऐश्वर्या से डायरेक्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं एक दिन किसी फिल्म का निर्देशन करना चाहती हूं। हालांकि मैंने इस पर काम करने के लिए कभी टाइम और एनर्जी नहीं लगाई । लेकिन अब, मुझे इसके बारे में गंभीरता से सोचना पड़ेगा।'

ऐश्वर्या ने आगे कहा, 'मेरे सहयोगियों ने हमेशा मुझे चिढ़ाया है और उन्होंने कहा, आप एक निर्माता या निर्देशक की तरफ रुख क्यों नहीं करती हैं? अपनी खुद की एक फिल्म बना लो। मुझे कई लोगों से प्रतिक्रिया मिल रही हैं, इसलिए ये उत्साहजनक है। लेकिन उन्हें इस पर गंभीरता से सोचना पड़ेगा।' उन्होंने आगे कहा कि मैं कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और मैंने हमेशा एक बेहद प्रतिबद्ध एक्ट्रेस के रूप में एक्टिंग की है।

Updated on:
31 Mar 2019 04:03 pm
Published on:
31 Mar 2019 08:39 am
Also Read
View All
फुटपाथ पर साड़ियां बेचने वाला लड़का कैसे बना हजारों करोड़ का मालिक? बॉलीवुड के ‘नंबर 1’ से है खास कनेक्शन

‘मत करना, उनका बस इतना योगदान’, ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार पर कसा तंज, सुनकर आ जाएगी हंसी

धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता! 15 की उम्र में हिन्दू से क्रिश्चियन बने रेमो ने बताया- ‘क्या था पेरेंट्स का रिएक्शन’

‘धुरंधर 2’ एक्टर मुस्तफा अहमद की पत्नी के पुराने ट्वीट्स पर मचा बवाल, राष्ट्रपति और हिंदुओं पर की थी विवादित टिप्पणी

‘धुरंधर 2’ के हमजा पर रणवीर सिंह ने कही ये बात, ‘पद्मावत’ के खिलजी से की तुलना, बिजनेस पार्टनर ने किया खुलासा