27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीड़ में आलिया के लिए प्रोटेक्टिव हुए रणबीर कपूर! कमर थामकर सुरक्षित भीड़ से निकाला, वीडियो हुआ वायरल

Ranbir Kapoor Protect wife Alia Bhatt: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल डिनर के लिए एक साथ नजर आए। रेस्टोरेंट के बाहर भारी भीड़ और पैपराजी के बीच रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी दिखे।
2 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor Protect wife Alia Bhatt Hold his Waist love and war dinner

रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया को भीड़ में किया प्रोटेक्ट

Ranbir Kapoor Protect wife Alia Bhatt: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। शनिवार रात, यानी 26 सितंबर को मुंबई में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), विक्की कौशल और निर्देशक भंसाली एक साथ डिनर के लिए पहुंचे थे। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय स्टार्स ने पैपराजी को कई शानदार पोज दिए, लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था अपनी पत्नी आलिया भट्ट के लिए रणबीर कपूर का प्रोटेक्टिव अंदाज।

रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया को किया प्रोटेक्ट

फिल्म 'लव एंड वॉर' की पूरी टीम डिनर पर पहुंची थी। इस दौरान जैसे ही सभी स्टार्स बाहर निकले, रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली को मुस्कुराते हुए बाय कहने के बाद आलिया अपनी कार की ओर बढ़ने लगीं। भीड़ और अफरा-तफरी को देखते हुए रणबीर कपूर तुरंत आलिया के करीब आ गए और बड़ी ही केयरिंग अंदाजी में आलिया की कमर पर हाथ रखा।

भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह पत्नी को सुरक्षित तरीके से कार तक ले गए। इस दौरान रणबीर का ध्यान पूरी तरह अपनी पत्नी की सुरक्षा पर था। पति के इस प्यारे और प्रोटेक्टिव जेस्चर को देखकर आलिया भट्ट के चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान आ गई और वह शरमाती हुई नजर आईं। बी-टाउन के इस पॉवर कपल का यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विक्की कौशल संग दिखे आलिया और रणबीर

डिनर नाइट के लिए स्टार्स का लुक बेहद क्लासी था। आलिया भट्ट पीले रंग की खूबसूरत स्कर्ट और मैचिंग सूट सेट में हसीन लग रही थीं, जिसे उन्होंने नीट 'क्लीन बन' हेयरस्टाइल के साथ पेयर किया था। वहीं रणबीर कपूर कैजुअल लेकिन स्मार्ट लुक में नजर आए। विक्की कौशल भी अपने कूल अंदाज में काफी जंच रहे थे।

कब रिलीज होगी लव एंड वॉर?

पिछले कुछ दिनों में मेकर्स ने 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स जारी किए हैं, जिनमें तीनों स्टार्स के अलग-अलग और दिलचस्प अवतार देखने को मिले हैं। भंसाली की यह महागाथा एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह भव्य फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग