27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शानदार लग रहा है’, राम, सीता और लक्ष्मण की दिखी दिव्य झलक, ‘रामायण’ के नए वनवास पोस्टर ने जीता दर्शकों का दिल

Ramayana vanvas New Poster: 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का एक बेहद खूबसूरत और नया पोस्टर मेकर्स ने जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) एक साथ दिव्य अवतार में नजर आ रहे हैं>
4 min read
Google source verification
Ramayana vanvas New Poster share ranbir sai pallavi ravi dubey fans crazy

रामायण के नए पोस्टर पर फैंस ने लुटाया प्यार (Photo Source- Youube/@sonypictures)

Ramayana New Poster: भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के हर नए अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी रोमांच को और बढ़ाते हुए एक बेहद मनमोहक और भावुक नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे एक साथ वनवास के अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं, 'केजीएफ' स्टार यश ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है।

राम, सीता और लक्ष्मण की दिव्य झलक ने जीता दिल

जारी किए गए पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का शांत, संयमित और तेजोमय व्यक्तित्व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। उनके चेहरे की सहज गरिमा और राजसी आभा साफ दिखाई देती है। वहीं, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) अपनी सादगी, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता का बेजोड़ संगम पेश कर रही हैं।

दूसरी तरफ, लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे (Ravi Dubey) के चेहरे पर अपने बड़े भाई के प्रति निष्ठा, प्रेम और एक रक्षक का समर्पण स्पष्ट झलकता है। इस पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें तीनों को एक ही फ्रेम में दिखाया गया है, जो इस महाकाव्य के वनवास वाले बेहद महत्वपूर्ण और भावुक मोड़ को दर्शाता है। मेकर्स ने इस पोस्टर के साथ कैप्‍शन दिया है- "धर्म में हमेशा एक साथ।"

'रावण' के रूप में यश का खौफनाक दंभ

राम-सीता और लक्ष्मण के इस दिव्य पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने लंकापति रावण के किरदार में साउथ सुपरस्टार यश (Yash) का भी एक नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में यश के चेहरे पर रावण का अहंकार और तीनों लोकों को जीतने वाला दंभ साफ देखा जा सकता है। इस पोस्टर के साथ कैप्‍शन लिखा गया है- "तीन लोकों पर शासन करने वाला, रावण।" यश ने खुद भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म के विजुअल्स को "शानदार" बताया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पोस्टर को जबरदस्त बताया है। एक यूजर ने लिखा, "बेस्ट।" दूसरे ने लिखा, "ये हुई न बात।" एक और ने लिखा, "बेहद शानदार लग रहे हैं रणबीर कपूर के साथ छोटे भाई रवि दुबे जो लक्षमण बने हैं।" एक और ने लिखा, "बेहद सुंदर पोस्टर।" एक अन्य ने लिखा, "ये पोस्टर पहले ही रिलीज करना चाहिए था।" एक ने हनुमान को लेकर सवाल किया, "अभी तक क्यों हनुमान को छुपा रखा है?" एक ने रणबीर कपूर के लुक को बेहद अच्छा बताते हुए लिखा, "राम के रूप में रणबीर दिव्य लग रहे हैं।"

शानदार स्टारकास्ट और भव्य सिनेमाई अनुभव

नितेश तिवारी की यह दो भागों वाली महागाथा भारत के अमर पौराणिक किरदारों को बड़े पर्दे पर एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करने जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में, रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी ( माता सीता), यश (रावण), सनी देओल (भगवान हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण)। यह फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से बन रही 'रामायण' को दुनिया भर के सिनेमाघरों में IMAX फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 में और दूसरा भाग ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में दुनियाभर के थिएटर्स में दस्तक देगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग