कई बार रिलीजींग डेट में बदलाव के बाद फिल्म 16 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म को अच्छा रिस्पांस नही मिल रहा है।
बॉलीवुड में लीक से हट के फिल्में बनाने के लिए फेमस निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म अय्यारी बॉक्सऑफिस पर आते ही धड़ाम से गिर चुकी है। फिल्म की शुरुआत काफी धीरे रही है। वैसे तो A Wednesday!', 'Special 26', 'Baby', and 'M.S. Dhoni: The Untold Story' जैसे फिल्में देन वाले निर्देशक नीरज पांडे की इस फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन फिल्म के रिलीज के साथ ही दर्शकों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। पहले इस फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होना था लेकिन पैडमैन और पद्मावत से क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे खिसका कर 16 फरवरी कर दिया गया। फिल्म की सबस दिलचस्प पक्ष है फिल्म का नाम अय्यारी। नीरज पांडे के अनुसार अय्यारी का मतलब है THE ULTIMATE TRICKERY हिन्दी में इसे जासूसी भी कह सकते हैं। तो काफी इंतजार के बाद फाइनली फिल्म रिलीज तो हो गई लेकिन अब फिल्म पर कमाई करने का दबाव आ चुका है। फिल्म के अगर पहले २ दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म को काफी धीरी रफ्तार मिली है। फिल्म ने २ दिन में केवल 7.40 करोड़ रुपये कमाएं हैं।
फिल्म की कहानी की बात करे तो फिल्म में कर्नल अभय सिंह (मनोज वाजपेयी) और मेजर जय बख्शी (सिद्धार्थ) इंडियन आर्मी में हैं। दोनों जांबाज और इंटेलिजेंट ऑफिसर हैं, लेकिन हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि जय अचानक दिल्ली छोड़कर लंदन जाने की फिराक में होता है। इधर, जय के गुरु और सीनियर अभय भी सरप्राइज है कि आखिर क्यों जय देश के साथ गद्दारी करने को मजबूर हो गया है। वह जय को ढूंढकर सबक सिखाने की कोशिश में लग जाता है।
कहानी में जय की लव इंटरेस्ट हैकर सोनिया (रकुल प्रीत सिंह) है, जो जय के डिसीजन में उसके साथ है। आम्र्स डील और करप्शन के इर्द-गिर्द कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें सेना के कुछ पूर्व और वर्तमान अधिकारियों की मिलीभगत भी दिखाई गई है। वहीं ईमानदार आर्मी चीफ भी है, जो चार गुना महंगे हथियार बेचने वाली कंपनी की डील को एक्सेप्ट करने से मना कर देता है। हालांकि इसके बदले उसे धमकी भी मिलती है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट्स व टन्र्स देखने को मिलते हैं और कई अहम मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करती हुई आगे बढ़ती है।